डायट बागेश्वर द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी हुई सम्पन्न

उत्तराखंड, बागेश्वर।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान – बागेश्वर में दिनांक 28 व 29 जनवरी, 2026 को आयोजित कला समेकित अधिगम : अवसर व चुनौतियाँ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन हुआ। उदघाटन सत्र के मुख्य अतिथि के रुप में सीसीआरटी ,नई दिल्ली के पूर्व निदेशक डॉ.गिरीश चन्द्र जोशी व अपर निदेशक,माध्यमिक शिक्षा कुमाऊँ मंडल एस.पी.सेमवाल व मुख्य वक्ता डॉ. वैशाली एससीईआरटी गुजरात और डॉ. संजीव चेतन एससीईआरटी, उत्तराखंड की उपस्थिति रही। इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में 30 शोध पत्र/आलेख प्रस्तुत किये गये। द्वितीय दिवस पर मुख्य अतिथि के रुप में वृक्ष पुरुष किशन सिंह मलड़ा द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न देकर कर सम्मानित किया गया। इस संगोष्ठी में ‘विज्ञान और कला समेकित अधिगम विषय पर अपना शोध प्रस्तुत कर चुके शिक्षक कृपाल सिंह शीला ने न्यूज ओसियन को जानकारी देते हुए बताया कि संगोष्ठी में कला समेकित अधिगम विषय के विभिन्न पक्षो पर शोधार्थियों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। समापन अवसर पर डायट प्राचार्य – बागेश्वर , इस संगोष्ठी की समन्वयक रुचि पाठक,
सह- समन्वयक डॉ.हरीश चन्द्र जोशी, डॉ. कुंदन सिंह रावत सहित समस्त डायट स्टाफ – बागेश्वर ने योगदान दिया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें