उत्तराखंड, देहरादून। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान देहरादून द्वारा ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के सहयोग से जनपद देहरादून के विद्यार्थियों को ऑनलाइन कंप्यूटर सर्टिफिकेट कोर्स कराया गया । कंप्यूटर एडेड सर्टिफिकेट ट्रेनिंग प्रोग्राम के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ग्राफिक एरा द्वारा प्रमाण पत्र दिए गए। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पर्यावरणविद सच्चिदानंद भारती ने कहा कि कठोर परिश्रम ही सफलता की कुंजी है और निरंतर प्रयास से ही लक्ष्य प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान देहरादून के प्रयासों की सराहना की । डायट की प्रधानाचार्य हेमलता गौड उनियाल द्वारा विद्यार्थियों को डिजिटल कौशल का सदुपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम देहरादून जनपद के छह विकासखंडों—कालसी, चकराता, विकासनगर, राजपुर, सहसपुर एवं डोईवाला—के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 9 से 12 तक के छात्र छात्राओं के लिए आयोजित किया गया था। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र- छात्राओं को ऑनलाइन माध्यम से कंप्यूटर और डिजिटल कौशल का प्रशिक्षण दिया गया। 60 छात्र छात्राओं ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया। प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले छात्र छात्राओं एवं उनके विद्यालय के मार्गदर्शक शिक्षकों को प्रमाण पत्र दिए गए। 
इस कार्यक्रम का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान देहरादून और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट द्वारा संयुक्त रूप से किया गया । कार्यक्रम में डायट से कार्यक्रम समन्वयक ऋचा जुयाल, ग्राफिक एरा के साइंस इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के हेड डा. अनुपम सिंह, प्रोग्राम कॉर्डिनेटर शिवाशीष डौंडियाल, अन्य शिक्षा शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सोनल मल्होत्रा द्वारा किया गया ।
|
|
डायट देहरादून द्वारा आयोजित किया गया ऑन लाइन कम्प्यूटर सर्टिफिकेट कोर्स
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






