उत्तराखंड, देहरादून। सरदार महिपाल राजेंद्र जनजातीय कॉलेज साहिया में आज दिव्यांगजन उपकरण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 200 लोगों ने पंजीकरण कराया और 104 लाभार्थियों को ADIP व RVY योजनाओं के तहत सूचीबद्ध किया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार, जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग देहरादून के सहयोग से आयोजित इस शिविर में गंभीर सिंह रावत व संदीप नेगी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
|
|






