उत्तराखंड, देहरादून। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सात नवोन्मेषी शिक्षकों को “विज्ञान शिक्षा प्रसार सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान
उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद,सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग(उत्तराखंड शासन) देहरादून द्वारा 20 वीं उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी कांफ्रेस के अन्तर्गत ‘ ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय- देहरादून’ में दिया गया। न्यूज ओसियन को यह जानकारी देते हुए इस कांफ्रेस में सम्मानित सात विज्ञान शिक्षकों में से एक कृपाल सिंह शीला,स.अ.- विज्ञान, क्षेत्र- भिकियासैंण(अल्मोड़ा) ने यह सम्मान मिलने पर भारत ज्ञान विज्ञान समिति- उत्तराखंड के सभी साथियों के साथ ही डॉ. कल्याण सिंह ‘मैती’, किशन सिंह मलड़ा, विज्ञान शिक्षक जे.पी.तिवारी, भूपाल सिंह भण्डारी, वन रेंजर दीपक तिवारी, तत्वा हिल्स से रंजन चोपड़ा, आनंद सिंह बिष्ट ,डॉ.आर के ठकुराल, प्रशासनिक अधिकारी नीरज जोशी, कैलाश चन्द्र नैलवाल, डॉ. पीताम्बर अवस्थी, दिनेश भट्ट, डॉ. हरीश अण्डोला, डॉ. बी.सी पाण्डे, डॉ. प्रकाश पन्त, डॉ. ललित जलाल, डॉ. हेम जोशी से ली गई प्रेरणा को इस सम्मान का आधार बताया। इस सम्मान के लिए कृपाल सिंह शीला ने उनके इन कार्यों में सहयोगी रहे रामदत्त उप्रेती व विद्यालय के बच्चों जानवी, कामना, उदिती, सौम्या, भगीरथ, पल्लवी, दीपक देशवाल के सहयोग के लिए भी आभार व्यक्त किया है।इसके साथ ही भारत ज्ञान विज्ञान समिति- उत्तराखंड के माध्यम से विज्ञान को समाज, छात्रों व जन – जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एस.एस.रावत, विजय भट्ट,प्रो. विजया ढौंडियाल, डॉ.उमा भट्ट, कमलेश खंतवाल, उदय किरौला,पी.सी.तिवारी, नीरज पंत, जी.एस. गैड़ा,खंड शिक्षा अधिकारी- भिकियासैंण डॉ.रवि मेहता, डायट प्राचार्य-अल्मोड़ा एल.एम.पाण्डे,रमेश रावत,डॉ. बी.सी.पाण्डे, डॉ.प्रकाश पंत,डॉ. हेम पन्त,डॉ.हरीश जोशी,के.एस.रावत,डॉ. हेम दुबे, विद्यालय के प्रधानाध्यापक डी.एस.गिरी, शिक्षक बलवीर सिंह, ताजदार अंसारी, संकुल समन्वयक- बासोट ठाकुरपाल सिंह आदि शिक्षकों द्वारा कृपाल सिंह शीला को यह सम्मान मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाईऔर शुभकामना दी है।
|
|
उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी परिषद ने सात शिक्षकों को किया सम्मानित
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






