उत्तराखंड, अल्मोड़ा
रामलीला महोत्सव खोला में रावण -अहिरावण वध के उपरांत राम राज्य में राम दरबार का आयोजन किया गया ।रामलीला के समापन अवसर पर जागेश्वर क्षेत्र के विधायक मोहन सिंह मेहरा ने कहा कि श्री राम के आदर्शों को हमें अपने जीवन मे उतारने की आवश्यकता है ।श्री मेहरा ने कहा कि श्री राम ने अपने पिता के वचनों का सम्मान करते हुए सुख सुविधाओं को त्याग कर वन को जाने का निर्णय लियाऔर सीता एवं लक्ष्मण उनके साथ वनवास के लिए प्रस्थान करते हैं निषादराज मिलन, कर्तव्य और परिवार के प्रति समर्पण तथा त्याग का प्रदर्शन देखने को मिलता है। राम, लक्ष्मण और सीता के बीच पारिवारिक स्नेह, आदर और एकता का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। धर्म का पालन करना, मनुष्य के जीवन में त्याग और समर्पण के महत्व को दर्शाता है। श्री मेहरा ने कहा कि हमें मोदी जी के रामराज्य की कल्पना को साकार करना होगा। श्री मेहरा ने क्षेत्रीय समस्याओं के निराकरण के लिए वचनबद्ध होकर कार्य करने को कहा। उन्होंने गांधी इंटर कॉलेज पनुवाॅनौला के लिए एक करोड़ रूपया तथा खोला में खेल मैदान निर्माण के लिए 25 लाख रुपए की घोषणा की। मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं के अनुरूप यथाशीघ्र कार्य प्रारंभ करने का आश्वासन दिया
उन्होंने
रामलीला मंच के लिए 10 लाख रुपया देने की भी घोषणा की साथ ही खोला- खसपड भगवती मंदिर को मंदिर माला मिशन के अंतर्गत सम्मिलित कराए जाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष हरीश प्रसाद ,पूर्व जिला मंत्री गोपाल बिष्ट ,क्षेत्र पंचायत सदस्य हरीश बिष्ट ,शक्ति केंद्र पनुवाॅनौला के संयोजक पूर्व प्रधान पूरन सुयाल,जागेश्वर मंडल के महामंत्री हेम चन्द्र पांडे ,महेंद्र सिंह महंत, उमेश बिष्ट का रामलीला कमेटी खोला की ओर से बैच अलंकरण कर स्वागत किया गया ।इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष गोपाल सिंह गैड़ा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह गैड़ा व्यवस्थापक हरीश सिंह गैड़ा, कोषाध्यक्ष नरेंद्र सिंह,पूर्व खंड विकास अधिकारी उमेश सिंह गैड़ा, पूर्व प्रधान जगदीश सिंह गैड़ा, चंदन सिंह गैड़ा, गोविंद सिंह, सुधीर सिंह, पूरन सिंह गैड़ा मोहन गैड़ा, गंगा दत्त पांडे, गोकुल सिंह ,बच्चे सिंह आचार्य ,महेश्वर सिंह ,योगेश सिंह गैड़ा ,चंदन गैड़ा ,भोपाल सिंह, खड़क सिंह आदि द्वारा बाहर से आए हुए अतिथियों का स्वागत किया गया ।कार्यक्रम का संचालन आचार्य बच्चे सिंह गैड़ा द्वारा किया गया । रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जी. एस. गैड़ा ने कहा कि रामलीला जीवन को कर्तव्य, त्याग, पारिवारिक एकता, मर्यादा ,बंधुत्व और धर्मपरायणता की ओर प्रेरित करती है। श्री गैड़ा ने रामलीला के निर्विघ्न संपन्न होने तथा तन- मन -धन से सहयोग प्रदान करने के लिए के ग्रामवासियों ,क्षेत्रवासियों तथा जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।
|
|
खोला में हुआ रामलीला का समापन
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






