शोध से प्राप्त निष्कर्षों को धरातल पर लागू करें -सकलानी

दिनांक 13/5/2025

राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा परियोजना कार्यशाला के अंतिम दिवस पर आज कार्यशाला का शुभारंभ निर्देशक NCERT प्रोफेसर दिनेश प्रसाद सकलानी द्वारा किया गया। निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण उत्तराखंड द्वारा निदेशक NCERT को राष्ट्रीय स्तर की समीक्षा बैठक एवं इस कार्यशाला को उत्तराखंड राज्य में आयोजित करने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया। अपर निदेशक राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखंड प्रदीप कुमार रावत द्वारा विगत तीन दिनों में देश भर के सभी राज्यों केंद्र शासित प्रदेशों एवं चार क्षेत्रीय शिक्षा संस्थानों से आए हुए प्रतिनिधियों द्वारा किए गए महत्वपूर्ण विषयों पर प्रस्तुतीकरण की झलक निदेशक एनसीईआरटी के सम्मुख प्रस्तुत की गई । उनके द्वारा सभी राज्यों के द्वारा अपने राज्य में किशोर किशोरियों से संबंधित मुद्दों पर किए गए नवाचारों तथा उत्कृष्ट प्रयासों एवं गतिविधियों की सराहना की गई।

आज बैठक में समग्र शिक्षा उत्तराखंड के अपर राज्य परियोजना निदेशक कुलदीप गैरोला द्वारा भी प्रतिभागी किया गया उनके द्वारा फिट इंडिया की थीम को सफल बनाने हेतु सभी प्रतिभागियों का आवाहन किया। निर्देशक एनसीईआरटी प्रोफेसर दिनेश प्रसाद सकलानी द्वारा सभी राज्यों के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया कि उनके द्वारा जनसंख्या शिक्षा कार्यक्रम के लिए जो शोध कार्य किए गए हैं ,और उनसे जो भी बातें निकल करके आई है,उन पर तत्काल धरातल स्तर पर कार्य करने की आवश्यकता है। प्रोफेसर सकलानी द्वारा राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा कार्यक्रम को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में इस संदर्भ में की गई अनुशंसाओं के आधार पर ठोस योजना बनाकर क्रियान्वित करने हेतु बल दिया गया।
कार्यक्रम में अपने समापन सत्र के भाषण में
सहायक निदेशक डॉक्टर के0एन बिजलवान द्वारा निदेशक NCERT व सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया । उनके द्वारा अन्य राज्यों द्वारा राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा कार्यक्रम की उत्कृष्ट गतिविधियों को अपने राज्य उत्तराखंड में भी लागू करने का विश्वास दिया। अंत में NCERT के क्रार्यक्रम समन्वयक द्वारा भी सभी अतिथियों का एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में राज्य स्तर से कार्यक्रम समन्वयक नीलम पवार, डॉ उषा कटियार प्रवक्ता सुनील भट्ट एवं देवराज राणा उपस्थित रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें