जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नैनीताल में हुआ सामाजिक विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

नैनीताल,जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नैनीताल के सामाजिक विज्ञान उत्कृष्टता केंद्र के तत्वावधान में जनपद स्तरीय सामाजिक विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम समन्वयक डायट प्रवक्ता रेखा तिवारी द्वारा सभी प्रतिभागियों, मार्गदर्शक शिक्षकों एवं अभिभावकों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विकासखंडों से टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में विकासखंड भीमताल, कोटाबाग तथा रामगढ़ की टीमों ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को प्राचार्य डायट सुरेश चन्द्र आर्य द्वारा प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किया गया। स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, बैग एवं ट्राॅफी प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन रेखा तिवारी एवं डॉ सुमित पाण्डे द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम के निर्णायक डॉ० हेम चन्द्र तिवारी रहे।
समापन समारोह में प्राचार्य डायट सुरेश चन्द्र आर्य ने सभी प्रतिभागियों के प्रयास की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे अवसर बच्चों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का विकास करने एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने में सहायक होते हैं।
कार्यक्रम में ललित प्रसाद तिवारी, डॉ० संजय गुरुरानी, निर्मला कपिल, कुंदन रावत, भुवन चंद्र जोशी, मो० शाहनवाज़, दिव्यांश,संजय भट्ट आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें