ब्लॉक संसाधन केंद्र भिकियासैण में बालवाटिका प्रशिक्षण जारी

अल्मोड़ा,ब्लाक संसाधन केन्द्र- भिकियासैंण में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के बालवाटिका प्रशिक्षण के तीसरे दिन    विविध गतिविधियाँ की गई।
सपोर्ट टू प्री प्राइमरी को- लोकेटेड आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के सात दिवसीय प्रशिक्षण के तीसरे  दिन का प्रारम्भ ‘सुबह सबेरे लेकर तेरा नाम प्रभु’ प्रार्थना के साथ किया गया। इसके बाद दूसरे दिन की आख्या का वाचन किया गया।  इसके बाद सभी समूहों के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा खेलों का महत्व, पारंपरिक खेल, खेल के स्वरूप, मानसिक व शारीरिक खेल व उनका प्रत्यक्ष प्रदर्शन कर समूहवार प्रस्तुतीकरण किया गया। एम.टी.कविता विष्ट सुपरवाइजर ने बच्चों द्वारा पूछे जा जाने सकने वाले प्रश्न पूछकर प्रस्तुतीकरण को रोचक बनाया। इसके उपरांत संदर्भदाता कृपाल सिंह शीला ने भाषाई कौशल से संबंधित गतिविधि ‘ताली दो भाई ताली दो’ व चिड़ियाँ- चिड़ियाँ उड़ती जाएं, गीत खुशी के गाती जाएं का सामूहिक अभ्यास कराने के साथ बच्चे के भाषाई विकास के लिए समूह -1 को दिये गये शब्दों पर कहानी बनाना, समूह -2 को थर्माकौल के माध्यम से नाव बनाना, समूह-3 को सब अंगों का अपना काम के तहत ज्ञानेन्द्रियों पर चित्र सहित कविता बनाना, समूह-4 को दिये गये चित्रों के आधार पर कविता बनाना, समूह – 5 को दिये गये शब्दों के आधार पर चित्रात्मक कहानी बनाने का कार्य दिया गया। प्रशिक्षणार्थियों  के समूहवार प्रस्तुतीकरण को ब्लाक समन्वयक – भिकियासैंण टीका सिंह डंगवाल द्वारा सराहा गया। उन्होंने अपने संबोधन में इस प्रशिक्षण का लाभ आंगनबाड़ी बच्चों तक ले जाने का आह्वान किया। इस अवसर पर ब्लॉक सह- समन्वयक आनंद सिंह नेगी, कार्यालय सहायक  कैलाश चन्द्र उपस्थित रहे। आंगनबाड़ी प्रशिक्षणार्थियों से दोतरफा संवाद करते हुए बीच – बीच में विभिन्न बालगीत,ताली अभ्यास व मानसिक खेल भी कराये गये। इस प्रशिक्षण में पूरे विकासखंड से 30 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा प्रशिक्षण लिया जा रहा है।  प्रशिक्षण में पुष्पा देवी, ललिता डंगवाल, चम्पा देवी,प्रेमलता पाण्डेय, कविता विष्ट,सुनीता, धना देवी, पार्वती देवी, तुलसी नेगी, गीता पपनै द्वारा विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया गया।                         

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें