ब्लॉक संसाधन केंद्र भिकियासैण में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का बालवाटिका प्रशिक्षण हुआ शुरू

अल्मोड़ा, ब्लॉक संसाधन केंद्र भिकियासैण में सपोर्ट टू प्री प्राइमरी को- लोकेटेड आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का सात दिवसीय प्रशिक्षण प्रारम्भ हो गया है। प्रशिक्षण का प्रारम्भ दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ मुख्य प्रशासनिक अधिकारी बेसिक कैलाश चन्द्र नैलवाल, ब्लाक सह समन्वयक आनंद सिंह नेगी और कार्यालय सहायक कैलाश चन्द्र द्वारा किया गया। अपने संबोधन में श्री नैलवाल ने सभी प्रशिक्षणार्थियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य बालवाटिका कक्षा को प्रभावी ढंग से चलाने से सम्बंधित कौशलों का विकास करना है। प्रशिक्षणार्थियों से परिचय प्राप्त करने के बाद प्रशिक्षण प्रारभ्भ हुआ। प्रशिक्षण में एम.टी.सुपरवाइजर कविता विष्ट द्वारा स्कूल पूर्व शिक्षा /प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा पर प्रक्षिक्षणार्थियों से दोतरफा संवाद किया गया। बीच – बीच में विभिन्न बालगीत व ताली अभ्यास व मानसिक खेल भी कराये गये। सन्दर्भदाता के रूप में कृपाल सिंह शीला ने मॉड्यूल प्रारंभिक बाल्यावस्था में बच्चे के विषय में मेरी समझ, विकास के लक्ष्य एवं आयाम पर गतिविधि के माध्यम से प्रशिक्षण को आगे बढ़ाया। इस प्रशिक्षण में पूरे विकासखंड से 30 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा प्रशिक्षण लिया जा रहा है। प्रशिक्षण को सफल बनाने बनाने के लिए ब्लॉक समन्वयक टीका सिंह डंगवाल द्वारा सहयोग दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में गीता,रेखा,ललिता, माया,पार्वती, तनुजा,पूजा,तुलसी, हेमा, खष्टी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें