राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय – बासोट ( भिकियासैंण) में उत्तराखंड के जननायक एवं प्रणेता इन्द्र मणि बड़ोनी की जयंती धूमधाम के साथ मनायी गई।कार्यक्रम के प्रारम्भ में सभी मंचस्थ अतिथियों व बच्चों बड़ोनी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये। इसके उपरांत बच्चों ने सरस्वती वंदना ‘हे शारदे माँ, हे शारदे माँ ‘ का गायन किया। मंचस्थ अतिथियों के सम्मान में बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत करने के साथ विविध कुमाउनी और गढ़वाली गीत प्रस्तुत किए।
विद्यालय के शिक्षक बलवीर सिंह द्वारा बच्चों को लोक संस्कृति दिवस मनाये जाने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गयी।
इस अवसर पर संकुल -बासोट के शिक्षक ठाकुर पाल, मणिका पाठक, अमित पाण्डे द्वारा भी विचार व्यक्त किए गए । कार्यक्रम के संचालन में गीता उप्रेती, जानवी डंगवाल, हर्षिता भंडारी , दीपक , ज्योति देवी, पुष्पा देवी और सन्तोषी देवी द्वारा सहयोग दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शिक्षक बलवीर सिंह द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
|
|
राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बासोट में मनाई गई इन्द्रमणि बड़ोनी की जयंती
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






