लोखंडी, खरोड़ा से कुनैन की पहाड़ियां बर्फ से हुई लकदक

देहरादून के दूरस्थ विकासखंड चकराता के लोखंडी में बर्फवारी होने से पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो गई है। लोखंडी चकराता से लगभग 22किमी दूर है। वहीं चकराता से 45-50 किमी दूर खरोड़ा, अमराड, झबराड और कुनैन की पहाड़ियां बर्फ से लकदक हो गई हैं। इन क्षेत्रों में शीत की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए 26दिसंबर से  पूरे जनवरी महीने तक शीतकालीन अवकाश के कारण विद्यालय बंद हो जाते हैं। 25 दिसम्बर को क्रिसमस दिवस का अवकाश होने के कारण 24 दिसम्बर विद्यालयों का अंतिम कार्यदिवस है। आज 23 दिसम्बर को बर्फवारी  के कारण जहां मौसम खुशगवार है वहीं अवकाश में घर जाने की योजना बनाने वाले शिक्षकों को यह चिंता भी सता रही है कि कहीं बर्फवारी के कारण सड़क मार्ग बंद हो गया तो वे कैसे घर जाएंगे? देखते हैं कल तक मौसम का क्या मिजाज रहता है?

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें