राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बासोट भिकियासैन अल्मोड़ा में मनाया गया सात दिवसीय भाषा उत्सव

राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय – बासोट, क्षेत्र – भिकियासैंण (अल्मोड़ा) में दि० – 04 दिसंबर से 11 दिसंबर, 2024 तक आयोजित होने वाले सात दिवसीय भाषा उत्सव के पंचम दिवस पर विद्यालय में आमंत्रित शिक्षाविद् श्री नन्दकिशोर उप्रेती व रामदत्त उप्रेती जी द्वारा विद्यालय के बच्चों को हिंदी व कुमाउनी भाषा में लोककथा सुनायी गई । विगत 04 दिसंबर,2024 से आयोजित सात दिवसीय भारतीय भाषा उत्सव के प्रथम दिवस पर बच्चों ने कक्षा में भाषा वृक्ष बनाकर, उसकी पत्तियों पर विभिन्न भारतीय भाषाओं के शब्दों और वाक्यों को लिखकर भारतीय भाषाओं के शब्दों व वाक्यों को जाना। प्रकृति और पर्यावरण पर कविता पाठ किया। द्वितीय दिवस पर बच्चों द्वारा सम्पूर्ण भारतवर्ष का मानचित्र बनाकर उस पर प्रत्येक प्रदेश में बोली जाने वाली भाषा को मानचित्र में चिह्नत किया। तृतीय दिवस पर तमिल के महाकवि सुब्रह्मण्य भारती के जीवन से संबंधित कहानियों व प्रेरक प्रसंगों को बच्चों ने एल.सी.डी. पर वीडियो देखकर उनकी जीवनी के बारे में जाना। चतुर्थ दिवस पर बच्चों ने कहानी में आये शब्दों के भित्तिचित्र (मूरल्स) बनाये। पंचम दिवस पर बच्चों को आमंत्रित अतिथियों द्वारा हिंदी व कुमाउनी भाषा में लोककथा सुनाने के साथ ज्ञानपरक जानकारी दी गयी। भारतीय भाषा उत्सव के अब तक के दिवसवार कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक डी.एस.गिरी, कार्यक्रम संयोजक कृपाल सिंह शीला, विद्यालय के शिक्षक बलवीर सिंह, सामुदायिक शिक्षिका गीता उप्रेती, आँगनवाड़ी कार्यकत्री देवन्ती देवी, सन्तोषी देवी, भोजनमाता पुष्पा देवी, ज्योति उप्रेती, जानवी डंगवाल, विवेक ओलिया,दीपक देशवाल, प्रिन्स नेगी, सौम्या, नितिन, भगीरथ प्रकाश, कार्तिक नेगी, हर्षिता भंडारी अभिभावक दिनेश चन्द्र का कार्यक्रम के संचालन में सहयोग मिला।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें