अल्मोड़ा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में सामुदायिक सहभागिता के अंतर्गत विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों के प्रशिक्षण हेतु आयोजित संदर्भ दाताओं के प्रशिक्षण का प्रारम्भ जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक चंदन सिंह बिष्ट तथा डायट प्राचार्य गोपाल सिंह गैड़ा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया । इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद के छह विकासखंडों -हवालबाग, सल्ट, चौखुटिया,ताकुला,भैसियाछाना,लंमगड़ा के शिक्षक व प्रभारी संकुल समन्वयक सहित 100 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। प्रशिकक्षार्थियों को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट ने कहा कि विद्यालय प्रबंध समिति को सशक्त करने की आवश्यकता है तथा शिक्षक सहभागिता ,विश्वसनीयता व पारदर्शिता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य श्री गोपाल सिंह गैडा ने कहा कि शिक्षा अधिकार के अंतर्गत विद्यालयों में सभी संसाधन उपलब्ध कराये जा रहे हैं जिसमें विद्यालय प्रबंध समिति का सहयोग आवश्यक है । श्री गैड़ा ने कहा कि जनपद स्तर पर शिक्षा की गुणवत्ता के लिए जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा भी विद्यालय प्रबंध समिति के माध्यम से शिक्षक तथा ई कंटेंट उपलब्ध कराये जा रहे हैं जिसका लाभ हमारे सरकारी विद्यालयो को मिल रहा हैं। यह सराहनीय व अनुकरणीय है। इस प्रशिक्षण के माध्यम से एस.एम.सी. सदस्यों को छात्रों की उपलब्धि की साझेदारी की जानी है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉक्टर दीपा जलाल ने एस .एम.सी. के गठन की जानकारी दी। रमेश सिंह रावत द्वारा समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। डॉ हेमचंद भट्ट द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आलोक में सामुदायिक सहभागिता एवं गुणवत्ता शिक्षा हेतु वातावरण निर्माण हेतु एस.एम.सी की भूमिका पर अपना व्याख्यान दिया गया । इस अवसर पर संदर्भदाता के रूप में डॉ सतीश चंद्र भट्ट , नवीन चंद्र जोशी , पूरन चंद पांडे द्वारा एस.एम.सी .के विभिन्न आयामों पर चर्चा परचर्चा की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर रमेश सिंह रावत और डॉक्टर दीपा जलाल द्वारा किया जा रहा है।
|
|
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अल्मोड़ा में सामुदायिक सहभागिता प्रशिक्षण
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






