विशिष्ट गहन पुनरीक्षण (Special intensive Revision ) SIR के अंतर्गत ड्राफ्ट निर्वाचक नामावली का प्रकाशन किया जा रहा है। यह कार्य निर्वाचक रजिस्ट्री अधिकारी विधानसभा 15 चकराता के निर्देशानुसार किया जा रहा है। यह जानकारी SIR कार्य में पर्यवेक्षक के रूप में कार्यरत राजस्व उप निरीक्षक मसक रती राम और बी. एल. ओ ( booth leval officer ) भाग संख्या 62 खरोड़ा श्याम सिंह राणा द्वारा दी गई। रती राम और श्याम सिंह राणा द्वारा SIR के बारे में राजकीय इंटर कॉलेज खरोड़ा के विद्यार्थियों को जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाताओं का निर्वाचक सूची 2003 से मिलान करते हुए सही मतदाता की पहचान करना है। इसमें प्रारूप 6 का प्रयोग करते हुए 18 वर्ष या इससे अधिक उम्र वाले नए मतदाताओं को भी शामिल किया जा रहा है। इसके अलावा एक जगह से दूसरी जगह स्थानांतरित मतदाताओं और एक से अधिक जगह की सूची में दर्ज मतदाताओं की पहचान कर मतदाता सूची में भी संशोधन किया जा रहा है जिससे मतदाता का सही प्रतिनिधित्व हो सके. कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ. उमेश चमोला ने कहा कि भले ही 18 वर्ष से कम आयु वाले बच्चे मतदान में भाग नहीं ले सकते किन्तु शत प्रतिशत मतदान के लिए समाज को जागरूक कर सकते हैं. युद्धवीर सिंह ने SIR के बारे में जानकारी देने के लिए पर्यवेक्षक और बी. एल. ओ को धन्यवाद दिया । इस अवसर पर सचिन ढोडी , सतपाल चौहान, आरती शर्मा, मनीष कुमार, ममता कुकरेती, शांता डिमरी और कृपा राम जोशी ने भी विचार व्यक्त किए।
|
|






