झंजर सभा में कवियों ने स्वगणना के लिए लोगों का किया आह्वान

*साहित्यकारों ने स्वगणना के लिए लोगों को किया प्रेरित *
उत्तराखंड, अल्मोड़ा। विगत कई वर्षों से माह के अन्तिम शनिवार को अल्मोड़ा में कविगणों के कविता पाठ को लेकर होने वाली झंजर सभा में उपस्थित सभी कवियों द्वारा कविता पाठ के बाद देश की जनगणना 2027 में सभी लोगों को अपने परिवार की स्वगणना को प्रेरित किया। श्री लक्ष्मी भंडार (हुक्का क्लब), अल्मोड़ा में आयोजित इस कविगोष्ठी, स्वगणना के प्रचार- प्रसार में वरिष्ठ साहित्यकार त्रिभुवन गिरी महाराज, नीलम नेगी, नीरज पंत, कृपाल सिंह शीला,डॉ. डी.एस.बोरा, रवीना, गीता जमनाल, दिनेश पाण्डेय, कैलाश चन्द्र बिनवाल, कंचन तिवारी ,डॉ. रमेश चन्द्र लोहुली, राजेन्द्र बोरा की सक्रिय प्रतिभागिता रही। सभी साहित्यकारों ने जनगणना -2027 में सम्मानित जनों से अपने परिवार की स्वगणना कर देश के विकास में भागीदारी निभाने का निवेदन किया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें