*आईआईटी जोधपुर में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान शुभम चमोला को बेस्ट पोस्टर अवॉर्ड
जोधपुर। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर में 15 से 18 दिसंबर 2025 तक आयोजित अंतरराष्ट्रीय सतत ऊर्जा एवं पर्यावरणीय चुनौतियाँ सम्मेलन (-SEEC) के दौरान शोध के क्षेत्र में संस्थान के भौतिकी विभाग के शोध छात्र शुभम चमोला को उनके शोध कार्य के लिए बेस्ट पोस्टर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 
यह पुरस्कार जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल और आईआईटी जोधपुर के निदेशक द्वारा प्रदान किया गया। सम्मेलन में देश-विदेश से आए वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं ने सतत ऊर्जा, पर्यावरणीय चुनौतियों और नवीन तकनीकों से जुड़े विषयों पर अपने शोध प्रस्तुत किए।
शुभम चमोला के अनेक शोध पत्र प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय जर्नलों में प्रकाशित हो चुके हैं। इसके अलावा, उन्होंने हाल ही में University of Cambridge में एक वर्ष का शोध कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया है, जो उन्हें Commonwealth Scholarship Commission (यूके) की प्रतिष्ठित कॉमनवेल्थ स्कॉलरशिप के अंतर्गत प्राप्त हुआ।
शुभम चमोला ने बताया कि यह सम्मान उनकी पीएचडी शोध यात्रा का चौथा बेस्ट प्रेज़ेंटेशन अवॉर्ड है
यह सफलता न केवल आईआईटी जोधपुर के लिए गर्व का विषय है, बल्कि युवा शोधकर्ताओं के लिए अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी प्रदान करती है। शुभम चमोला उत्तराखंड के जिला रूद्रप्रयाग के कौशलपुर गाँव के निवासी हैं। उनके पिता ओम प्रकाश चमोला राजकीय इंटर कॉलेज चंद्रापुरी में अंग्रेजी विषय के प्रवक्ता के रूप में कार्यरत हैं।






