जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान भीमताल में आयोजित हुई परामर्श कार्यशाला

उत्तराखंड, नैनीताल। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, भीमताल, नैनीताल मे 5-12-25 और 6-12-25 को CWSN (Children with special Needs)बच्चों के अध्यापकों, अभिभावकों एवं DElEd प्रशिक्षुओ हेतु परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उदघाटन करते हुए डाइट प्राचार्य सुरेश चंद्र आर्य ने CWSN बच्चों को मुख्य धारा में शामिल करने और सरकार की ओर से इन्हें मिलने वाली सुविधाओं को इन तक पहुंचाने के लिए सभी से प्रयास किये जाने की आवश्यता पर बल दिया। कार्यक्रम समनवयक डॉ. सुमित पाण्डे द्वारा कार्यशाला के उद्देश्य, समावेशी शिक्षा की आवश्यकता और RPWD (Rights of persons with disability)एक्ट पर चर्चा की। कार्यशाला में 9O प्रतिभागियों और 7 सन्दर्भदाताओ ने भाग लिया। संदर्भदाता कैलाश चंद्र जोशी द्वारा इंटेक्चुअल डिसेबिलिटी, cwsn बच्चों के गार्जनशिप के बिन्दुओ,निरामया हेल्थ इंसोरेंस सहित प्रतिभागियों के प्रश्नों /जिज्ञासाओ का समाधान किया। गोविन्द मेहरा सचिव रोशनी सोसाइटी और DDRC ने cwsn बच्चों के अधिकारों का उल्लघंन होने पर विभिन्न न्यायिक प्रावधानो, cwsn सर्टिफिकेशन और रोशनी सोसाइटी द्वारा cwsn बच्चों के लिए किये जा रहे कार्यों को विस्तार से बताया। जय शारदा जनकल्याण समिति (सेवालय) संस्थान, हल्द्वानी के सचिव रोहित जोशी द्वारा ऐसे बच्चों के समायोजन में आने वाली समस्याओं और इनके निदान पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने साइन लैंग्वेज की सभी प्रतिभागियों को प्रैक्टिस करवा कर कार्यशाला को जीवंत किया। CWSN काउंसलर अमिता देवली ने समावेशी वातावरण बनाने के लिए विभिन्न प्रयासो को साझा किया। सृजन स्कूल, हल्द्वानी के संचालक नंदन कांडपाल द्वारा गर्भावस्था से 1 साल तक बच्चों के विकास, उनमे आने वाली दिव्यांगता, कारण और समाधान पर चर्चा और वीडियो प्रेजेंटेशन किया। इस कार्यशाला में VMK पब्लिक स्कूल से राखी पाठक डायट से डॉ. पी. एस. बुंगला, डॉ. शैलेन्द्र धपोला, डॉ. हेम चन्द्र तिवारी और डॉ पी. एस. मावड़ी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें