सामान्यत: जब कोई कर्मचारी सेवनिवृत्त होता है तो उसके कार्यस्थल के कर्मचारी उसका सम्मान /विदाई समारोह आपसी सहयोग से करते हैं। अब यह कार्य विभागीय स्तर पर किया जाएगा। विभाग द्वारा आयोजित इस समारोह में सरकार की ओर से एक स्मृति चिह्न तथा अंगवस्त्र दिया जाएगा। इस अवसर पर सेवनिवृत्त होने वाला कर्मचारी अपने सेवाकाल के अनुभवों को साझा करेगा ताकि और लोगों को इससे प्रेरणा मिल सके। इस सम्बन्ध में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने शासन के अधिकारियों, विभागा ध्यक्षो और जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। ये समारोह हर माह के अंतिम कार्यदिवस में किए जाएंगे। इसी दिन सेवनिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के सभी विभागीय देयकों जैसे पेंशन, ग्रेजुटी, अवकाश नकदीकरण आदि का भुगतान करने का निर्देश भी दिया गया है। कई बार यह देखा जाता है कि सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने देयकों के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाता रहता है। समय पर देयकों का भुगतान न होने के कारण उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में सरकार की यह पहल स्वागत योग्य है। अब यह देखना है कि सरकार का यह कदम कितने असरदार तरीके से क्रियान्वित होता है।
|
|






