राजकीय इंटर कॉलेज जगतेश्वर में आयोजित हुआ प्रवेश उत्सव

**राइका जगतेश्वर में आयोजित हुआ स्वागतोत्सव / प्रवेशोत्सव – 2026! विद्यालय में 42 छात्र छात्राओं ने लिया प्रवेश*
उत्तराखंड, पौड़ी। जनपद पौड़ी गढवाल के विकास खण्ड पाबो के राइका जगतेश्वर में शैक्षिक सत्र 2026 – 2027 के लिए स्वागतोत्सव / प्रवेशोत्सव – 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं प्रधानाचार्य के द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। उपस्थित अतिथियों ने नव प्रवेशी छात्र छात्राओं को शुभकामनायें देते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा छात्र छात्राओं हेतु अनेक कल्याण कारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं जिनका लाभ ले कर छात्र छात्राओं को अपने लक्ष्य प्राप्ति तक आगे बढते रहना है।
इस अवसर पर शिक्षक अभिभावक संघ अध्यक्ष केशवानंद खंकरियल ने भी छात्र छात्राओं को शुभकामनायें देते हुए उनके द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में किये गये शानदार प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने विद्यालय की उपलब्धियों के लिए शिक्षक वर्ग की प्रशंसा करते हुए आगामी सत्र में भी विद्यालय की सफलता की कामना की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय प्रधानाचार्य नरेन्द्र सिंह नेगी ने नव प्रवेशी छात्र छात्राओं उपस्थित अतिथियों के साथ ही अभिभावकों का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया ! उन्होंने विद्यालय की विगत सत्र की उपलब्धियां प्रस्तुत करते हुए शैक्षिक पंचाग पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही नवीन शैक्षिक सत्र की रुप रेखा शिक्षकों,छात्र – छात्राओं और अभिभावकों के सामने रखी।
कार्यक्रम में नवप्रवेशी छात्र छात्राओं का तिलक लगा कर माल्यार्पण किया गया तथा उनको विभिन्न उपहार दिये गये।

प्रवेश उत्सव से पहले विद्यालय ने वर्चुअल माध्यम से राज्य के शिक्षा मंत्री डाo धन सिंह रावत से संवाद किया।
स्वागतोत्सव/ प्रवेशोत्सव – में विद्यालय के रजनीश सेमवाल, फौजिया बानो, रजनी नेगी, मालती रावत अशोक खण्डूरी सुनील पंत, हर्षवर्धन भट्ट,शमशुद्दीन मलिक, रचना बहुगुणा, आनंद बलोदी,शशि पंत, शशि बिष्ट,साजिद अली, रश्मि रावत, नरेन्द्र सिंह रावत, संतोष सजवाण, शिक्षक अभिभावक संघ अध्यक्ष केशवानंद खंकरियाल,विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष दीपा नेगी सदस्य राजेन्द्र रौथाण, अंबिका देवी,गुड्डी देवी, मनोहर रौथाण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन फोजिया बानो और रजनीश सेमवाल के द्वारा किया गया!

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें