उत्तराखंड,अल्मोड़ा।
ककलासौं महत्सव – 2026 को सफल बनाने के लिए एक बैठक राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय – बासोट में आयोजित की गई। इसमें ककलासौं महोत्सव के संरक्षक सुप्रसिद्ध लोकगायक और गीतकार शिवदत्त पन्त और संयोजक आनंद सिंह कड़ाकोटी द्वारा शिरकत की गई। कार्यक्रम का प्रारम्भ मंचस्थ अतिथियों हरीश खुल्वै,जगतपाल सिंह, श्री श्री 1008 दर्शन गिरी महाराज, शिवदत्त पन्त, आनंद सिंह कड़ाकोटी, जिला पंचायत सदस्य- मोहनरी नीमा कड़ाकोटी, ग्राम प्रधान – बिनोली कृष्णा देवी द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्पण के साथ किया गया। । संयोजक ककलासौं महोत्सव- 2026 के आनंद सिंह कड़ाकोटी ने महोत्सव आयोजन के उद्देश्य पर सभी उपस्थित जनों से इस महोत्सव को सफल बनाने का निवेदन किया। ककलासौं महोत्सव के संरक्षक शिवदत्त पंत द्वारा 30 और 31 मई, 2026 को पहली बार अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज – चौनलिया ( भिकियासैंण) में आयोजित किये जा रहे इस महोत्सव को ककलासौं क्षेत्र के लिए एक अभिनव पहल बताया। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव के माध्यम से ककलासौं क्षेत्र को एक नई पहचान दिलाने के साथ ही क्षेत्र की प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है। उन्होंने ककलासौं क्षेत्र के बच्चों से इस महोत्सव पर अपनी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को प्रदर्शित करने का निवेदन किया। ककलासौं क्षेत्र के सभी लोगों से एकजुटता के साथ तन,मन,धन,जन के साथ सहयोग की अपील की. बैठक में उपस्थित पूर्व प्रधान बिनोली तारा,आर्या, पूर्व सैनिक हरीश चन्द्र सिंह डंगवाल, श्री श्री 1008 दर्शन गिरी महाराज,ग्राम प्रधान सीम- भुवन सिंह जमनाल, ग्राम प्रधान – बिनोली कृष्णा देवी, पूर्व प्रधान – सीम ललित जमनाल, सामाजिक कार्यकर्ता जगतपाल सिंह, दिगपालसिंह नेगी, प्रेम प्रकाश,अभिनंदन नेगी, रामदत्त उप्रेती,आनंदबल्लभ गड़ाकोटी, हरीशचन्द्र खुल्बै द्वारा ककलासौं महोत्सव को सफल बनाने के लिए अपने स्तर से हरसंभव सहयोग करने का विश्वास दिलाया गया। सभी के द्वारा ककलासौं महोत्सव के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। ककलासौं महोत्सव के समस्त पदाधिकारियों, आयोजकों व समस्त सहयोगियों की अपनी इस सांस्कृतिक विरासत को संरक्षण प्रदान करने की अभिनव पहल को ककलासौं क्षेत्र के लिए गौरव की बात बतायी। बैठक में महिपाल सिंह कड़ाकोटी,दर्शन सिंह पटवाल,महेश चन्द्र पपनै, ग्राम प्रधान – बासोट शिवानी भण्डारी, भगवत सिंह, बलवन्त गिरी,चन्दन सिंह,जीवन सिंह नेगी, रुप सिंह कड़ाकोटी, बचन सिंह जमनाल, हिम्मत सिंह जमनाल, सुरेन्द्र सिंह रौतेला ने भाग लिया। समापन पर जिला पंचायत सदस्य नीमा कड़ाकोटी द्वारा सभी की उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त करते हुए इस महोत्सव को सफल बनाने के लिए हरसंभव सहयोग देने की बात कही गई। बैठक की अध्यक्षता हरीश चन्द्र खुल्वै व संचालन स्थानीय संयोजक कृपाल सिंह शीला द्वारा किया गया।
|
|
ककलांसौ महोत्सव की पूर्व तैयारी के संबंध में बैठक हुई आयोजित
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






