विदाई समारोह के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव

*विदाई समारोह के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव 2026**
उत्तराखंड, अल्मोड़ा। राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय – बासोट, क्षेत्र- भिकियासैंण (अल्मोड़ा) में कक्षा -5 के बच्चों के विदाई समारोह के साथ ही विद्यालय का वार्षिकोत्सव- 2026 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आमंत्रित मुख्य अतिथि जमनसिंह नेगी (सेवानिवृत्त प्र.अ.), विशिष्ट अतिथि नन्दकिशोर उप्रेती व मंचस्थ अतिथि अध्यक्ष वि.प्र.स.भावना देवी ,उपाध्यक्ष वि.प्र.स. दीपा देवी, सदस्य वि.प्र.स. रीता देवी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक डी.एस.गिरी द्वारा ज्ञान की सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्पण के साथ विदाई समारोह व वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया गया। इसके बाद तनु, रक्षिता, गायत्री, भूमिका, सोम्या, गीता कुमारी द्वारा सरस्वती वंदना ‘हे शारदे माँ, हे शारदे माँ ,अज्ञानता से हमें तार दे माँ ‘ प्रस्तुत की गई। तनु ,रक्षिता,गायत्री व भूमिका द्वारा मंचस्थ अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत ‘ आज कितना सुहावन, समय आज है ‘ सुंदर लय के साथ प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक डी.एस. गिरी द्वारा सभी मंचस्थ अतिथियों और उपस्थित अभिभावकों का स्वागत करने के साथ ही सभी बच्चों का परीक्षाफल सुनाते हुए कक्षा – 5 उत्तीर्ण बच्चों की विदाई पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी। प्रिन्स नेगी, भगीरथ प्रकाश, दीपक देशवाल और सोम्या ने विदाई समारोह आयोजित करने के लिए सभी जूनियर सहपाठियों और गुरुजनों का आभार व्यक्त किया । जूनियर छात्र मोहित व आरुष ने अपने सीनियर साथियों की विदाई पर उन्हें शुभकामनाएं दी । खुशी, गायत्री, दीपिका, तनिष्का,अक्षिता और प्राची ने कुमाउनी गीतों में सुंदर नृत्य प्रस्तुति के साथ सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के संरक्षक नन्दकिशोर उप्रेती द्वारा कक्षा-5 उत्तीर्ण सभी बच्चों सोम्या, खुशी, प्रिन्स नेगी, दीपक देशवाल, भगीरथ प्रकाश,रक्षिता, तनु , गीता कुमारी, तनिष्ठा, हर्षित कड़ाकोटी को शुभकामनाएं देने के साथ सभी से अपने जीवन को सफल बनाने के लिए खूब मेहनत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर भावना देवी, दीपा देवी, रीता देवी द्वारा भी सभी बच्चों को बधाई देते हुए सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। विद्यालय की शिक्षिका ज्योति गोस्वामी व शिक्षक ताजदार अंसारी ने भी बच्चों से जीवन में कठिन मेहनत के साथ आगे बढ़ने का आहृवान किया। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक जमनसिंह नेगी द्वारा सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ सभी बच्चों से समय का सदुपयोग करते हुए अच्छी किताबें पढ़ कर अपने जीवन को सफल बनाने को प्रेरित किया। इस आयोजन में जानकी, आदि कुमार, मानस,, आदित्य, दृष्टि, नितिन,आर्यन, हर्षित ,करन कुमार ने सक्रिय प्रतिभाग किया। इस अवसर पर बच्चों के अभिभावक रामदत्त उप्रेती, बीना देवी, दीपा देवी,निर्मला देवी,सविता देवी,आभा देवी,भावना देवी,हेमा देवी, रीना देवी,ललिता देवी, नीमा देवी, प्रधानाध्यापिका मणिका पाठक,शिक्षक सुरेश कुमार, अनुप रावत भोजनमाता पुष्पा देवी, ज्योति देवी, ऑगनबाड़ी कार्यकर्त्री देवन्ती देवी, सन्तोषी देवी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कृपाल सिंह शीला द्वारा किया गया। सभी बच्चों को परीक्षाफल वितरण और पुरस्कार दिये जाने के साथ ही विद्यालय से विदाई ले रहे सभी बच्चों को उपहार भेंट करने के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें