*राइका जगतेश्वर में आयोजित हुआ निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण समारोह*
उत्तराखंड, पौड़ी। विकास खण्ड पाबो के राइका जगतेश्वर में शैक्षिक सत्र के प्रथम दिन निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला पंचायत सदस्य खण्डूली राजेश्वरी रावत ने छात्र छात्राओं को नवीन शैक्षिक सत्र की शुभकामनायें देते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा छात्र छात्राओं हेतु अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इ नका लाभ ले कर छात्र छात्राओं को अपने लक्ष्य प्राप्ति तक आगे बढते रहना है।
इस अवसर पर अति विशिष्ट अतिथि पूर्व ग्राम सभा प्रधान मनवर सिंह रावत ने भी छात्र छात्राओं को शुभकामनायें देते हुए उनके द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में किये गये शानदार प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की।
इससे पूर्व कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय प्रधानाचार्य नरेन्द्र सिंह नेगी ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत कर उनका आभार व्यक्त किया। छात्र छात्राओं के विगत कक्षाओं के परीक्षा परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें नवीन शैक्षिक सत्र की शुभकामनायें भी दी।
पुस्तक वितरण समारोह के बाद विद्यालय के स्टाफ ने वर्चुअल माध्यम से राज्य के शिक्षा मंत्री डाo धन सिंह रावत से संवाद किया।
पुस्तक वितरण समारोह में विद्यालय के शिक्षक रजनीश सेमवाल,फौजिया बानो, रजनी नेगी,मालती रावत, अशोक खण्डूरी, सुनील पंत, हर्षवर्धन भट्ट, शमशुद्दीन मलिक, रचना बहुगुणा,आनंद बलोदी, शशि पंत,शशि बिष्ट,साजिद अली, रश्मि रावत, नरेन्द्र सिंह रावत संतोष सजवाण, शिक्षक अभिभावक संघ अध्यक्ष केशवानंद खंकरियाल, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष दीपा नेगी,सदस्य राजेन्द्र रौथाण अंबिका देवी, गुड्डी देवी,मनोहर रौथाण आदि भी उपस्थित रहे!






