उत्तराखंड,चंपावत। डायट लोहाघाट(चम्पावत) में तीन दिवसीय राज्यस्तरीय सामाजिक विज्ञान कार्यशाला का समापन जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि और समाजसेवी सचिन जोशी तथा प्राचार्य दिनेश सिंह खेतवाल ने किया। राज्यभर के शिक्षकों ने अपने जनपदों में किए गए नवाचारों को आपस में साझा किया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने उपस्थित शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। जिला समन्वयक डॉ अनिल कुमार मिश्रा ने एनसीईआरटी की नई पाठ्यपुस्तकों की उपयोगिता पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन जनपद सह समन्वयक प्रकाश चन्द्र उपाध्याय ने किया, जिन्होंने प्रशिक्षण की रूपरेखा प्रस्तुत करने के साथ ही शिक्षकों को नवाचारी पद्धतियों की ओर प्रेरित किया।
संदर्भदाता के रूप में डिग्री कॉलेज लोहाघाट से डॉ. सुनील कुमार ने भारतीय ज्ञान परंपरा, डायट बागेश्वर से डॉ. रवि कुमार जोशी ने क्रॉस कटिंग थीम्स, डॉ. कमल गहतोड़ी ने सामाजिक विज्ञान विषय में हो रहे नए नवाचारों, जिला सह समन्वयक प्रकाश चन्द्र उपाध्याय ने सामाजिक विज्ञान विषय में प्रोजेक्ट कार्य, डायट पौडी से डॉ प्रमोद कुमार नौडियाल ने स्थानीय परिवेश विषय, प्राचार्य दिनेश सिंह खेतवाल ने स्वाट एनालिसिस, समन्वयक डॉ अनिल कुमार मिश्र ने नई पाठयपुस्तकों से संबंधित जानकारी तथा डॉ पारुल शर्मा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति और सामाजिक विज्ञान विषय की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम के आयोजन में डॉ अवनीश शर्मा, कृष्ण सिंह ऐरी, डॉ पारुल शर्मा, दीपक सोराडी, राम बालक मिश्रा ने सहयोग किया।
समस्त प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि सचिन जोशी तथा डायट प्राचार्य दिनेश सिंह खेतवाल द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए।






