राजकीय जगतेश्वर के शिक्षक सुनील पंत अखिल भारतीय सिविल सर्विसिज योगासन प्रतियोगिता में करेंगे उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व

उत्तराखंड, पौड़ी।
*जनपद पौड़ी गढवाल के विकास खण्ड पाबो के सुदूर दुर्गम राठ क्षेत्र में स्थित राइका जगतेश्वर विद्यालय के शिक्षक सुनील पंत अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज योगासन प्रतियोगिता 2026 में अन्य प्रतिभागियों के साथ उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे ! राष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता आगामी 17 मार्च से 21 मार्च 2026 तक चण्डीगढ में आयोजित की जा रही है ! ज्ञात हो कि पूर्व में भारतीय सेना में सेवा दे चुके सुनील पंत राइका जगतेश्वर में अंग्रेजी भाषा के शिक्षक हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह नेगी ने सुनील पंत को शुभकामनायें देते हुए न्यूज ओसियन को बताया कि राइका जगतेश्वर शैक्षणिक गतिविधियों के साथ ही शिक्षणेत्तर क्रिया कलापों में भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करता रहा है! विद्यालय के छात्र छात्राओं के साथ ही शिक्षक शिक्षिकाएं भी समय समय पर अपनी प्रतिभा से जनपद के साथ ही प्रदेश का नाम भी रोशन करते रहे हैं ! इस अवसर पर विद्यालय के रजनीश सेमवाल, फौजिया बानो,रजनी नेगी, मालती रावत,अशोक खण्डूरी, हर्षवर्धन भट्ट शमशुद्दीन मलिक, रचना बहुगुणा, आनंद बलोदी, शशि पंत शशि बिष्ट, साजिद अली, रश्मि रावत,नरेन्द्र सिंह रावत संतोष सजवाण, शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष केशवानंद खंकरियाल विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष दीपा नेगी, सदस्य राजेन्द्र रौथाण,अंबिका देवी, गुड्डी देवी,मनोहर रौथाण आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें