बासोट में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

उत्तराखंड, अल्मोड़ा।
भारत ज्ञान विज्ञान समिति के तहत नागरिक शिक्षा केन्द्र- बासोट (भिकियासैंण) व राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, नारी शक्ति स्वायत सहकारिता कलस्टर न्याय पंचायत -बासोट (भिकियासैंण) द्वारा संयुक्त रुप से राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय – बासोट (भिकियासैंण) में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ नारी शक्ति स्वायत सहकारिता क्लस्टर बासोट की अध्यक्ष बीना बिष्ट व उनके सहयोगियों द्वारा किया गया। मंचस्थ अतिथियों ग्राम प्रधान – बासोट शिवानी भण्डारी, ग्राम प्रधान बिनोली कृष्णा देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य -सौंरे कमला देवी, तोलकाण्डे की प्रधान नीमा देवी, जिला पंचायत सदस्य नीमा कड़ाकोटी, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक नन्दकिशोर उप्रेती, कृपाल सिंह शीला, ब्लाक मिशन प्रबन्धक चन्द्र किशोर, लेखाकार संजय कुमार, दीपक शर्मा आजीविका समन्वयक ग्रामोत्थान को बैज लगाकर व माल्यार्पण के साथ स्वागत किया गया। मंचस्थ अतिथि शिवानी भण्डारी व कृष्णा देवी द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाये जाने व इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं के सम्मान किये जाने की प्रशंसा की। भारत ज्ञान विज्ञान समिति के जिला सचिव कृपाल सिंह शीला ने नागरिक शिक्षा केन्द्र- बासोट का शुभारंभ मंचस्थ अतिथियों द्वारा रिबन काटकर शुभारंभ करने के साथ राधा बंगारी द्वारा भारत ज्ञान विज्ञान समिति के लिए किये गये उल्लेखनीय कार्यों को याद कर समता स्मारिका 2026 “हमारा कारवाँ” का विमोचन मंचस्थ अतिथियों द्वारा किया गया। सोम्या ,रक्षिता,दिव्या द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गई। इस अवसर पर कलस्टर – बासोट की सचिव अम्बा देवी और सन्तोषी देवी को सम्मानित किया गया। नन्दकिशोर उप्रेती ने कहा कि आज महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की जरुरत है। इस अवसर पर भारत ज्ञान विज्ञान समिति के जिला सचिव कृपाल सिंह शीला ने कहा कि आज महिलाओं को अपने अधिकारों को समझना होगा। हम विज्ञान संचार क्रान्ति के युग में जी रहे हैं। हमें आज की आधुनिक तकनीकी के साथ चलना होगा। इस अवसर पर देवकी देवी, गीता देवी,नीमादेवी,आरुष,मोहित, रामदत्त उप्रेती, किरन उप्रेती,ज्योति देवी, सविता देवी, राधा देवी,दीपा देवी, ज्योति उप्रेती, तारा आर्या, गंगा देवी, कमला देवी,राधिका देवी,गीता उप्रेती,अमृता देवी, अनीता देवी, मीना देवी,रेखा देवी,जानकी देवी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने व सहयोग के लिए नारी शक्ति स्वायत सहकारिता कलस्टर -बासोट की अध्यक्ष बीना बिष्ट व भारत ज्ञान विज्ञान समिति के जिला सचिव कृपाल सिंह शीला द्वारा सभी उपस्थित सभी मंचस्थ अतिथियों, सम्मानित महिलाओं व बच्चों का आभार व्यक्त किया गया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें