राजकीय इंटर कॉलेज खरोड़ा के दो बच्चों के प्रोजेक्ट इंस्पायर अवार्ड के लिए हुए चयनित

उत्तराखंड, देहरादून। राजकीय इंटर कॉलेज खरोड़ा के दो बच्चों के प्रोजेक्टों का इंस्पायर अवार्ड के लिए चयन होने पर विद्यालय के स्टाफ द्वारा खुशी जताई गई। इंस्पायर अवार्ड के मार्गदर्शक शिक्षक मनीष कुमार ने न्यूज ओसियन को जानकारी देते हुए बताया कि इंस्पायर अवार्ड के लिए चकराता विकासखण्ड से कुल सात बच्चों के प्रोजेक्ट चयनित किए गए हैं। राजकीय इंटर कालेज खरोड़ा से कक्षा 9 के राजेंद्र और कक्षा 10 की आयुषी डिमरी का प्रोजेक्ट का चयन किया गया है। राजकीय इंटर कॉलेज कंडोई भरम से अंशिका (कक्षा 10), राजकीय हाई स्कूल बरोथा से कनिष्क चौहान (कक्षा 9), हाई स्कूल जाड़ी से सोनाक्षी (कक्षा 7), राजकीय इंटर कॉलेज कोटी कनासर से सोनाक्षी शर्मा (कक्षा 9) के प्रोजेक्ट चयन किए गए हैं। राजकीय हाई स्कूल मैंद्रथ से कक्षा 9 के हिमांशु का प्रोजक्ट भी चयनित हुआ है। विज्ञान शिक्षक डॉ. उमेश चमोला ने कहा कि बच्चों के प्रोजक्ट Long handed fruit branch cutter और portable brick holder दैनिक जीवन में उपयोगिता की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। यह आम जनता और किसानों के लिए उपयोगी सिद्ध होंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य गोविन्द सिंह रौथाण ने इस सफलता के लिए मार्गदर्शक शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि राजकीय इंटर कॉलेज खरोड़ा का अपना भवन नहीं है। इसके बावजूद शिक्षकों के अथक प्रयासों से बच्चे सफलता प्राप्त कर रहे हैं। इससे पहले भी खरोड़ा की छात्रा का ग्राम इतिहास पर प्रोजेक्ट जनपद स्तर के लिए चयनित हुआ है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें