भारत ज्ञान विज्ञान समिति अल्मोड़ा के तत्वावधान में बोसोट में मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

*नागरिक शिक्षा केन्द्र के उद्घाटन के साथ बच्चों ने छोटे- छोटे विज्ञान प्रयोग कर मनाया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस*

उत्तराखंड, अल्मोड़ा। भारत ज्ञान विज्ञान समिति – भिकियासैंण (अल्मोड़ा) के तत्वावधान में नागरिक शिक्षा केन्द्र- बासोट (भिकियासैंण) अल्मोड़ा, उत्तराखंड के उद्घाटन के साथ रा.आ.प्रा.वि- बासोट, आर.सी.एम.पब्लिक स्कूल -बासोट और रा.उ.मा.वि.- बासोट के बाल वैज्ञानिकों ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान के छोटे- छोटे प्रयोगों के साथ महान भौतिक विज्ञानी प्रो. चन्द्रशेखर वेंकटरमन को उनके विज्ञान के क्षेत्र में किये गये उल्लेखनीय योगदान के लिए याद किया गया। इस अवसर पर मंचस्थ मुख्य अतिथि नन्दकिशोर उप्रेती ने बच्चों द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर बच्चों द्वारा किये गये छोटे- छोटे विज्ञान प्रयोगों की सराहना करने के साथ, बच्चों से विज्ञान को स्वंय करके सीखने को प्रेरित किया। मंचस्थ अतिथि रामदत्त उप्रेती ने कहा कि विज्ञान के द्वारा आमजन का जीवन सरल और सुविधा सम्पन्न हुआ है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक डी.एस.गिरी द्वारा प्रो.वेंकटरमन की महत्वपूर्ण खोज रमन इफेक्ट के बारे में जानकारी दी गई। विद्यालय के शिक्षक ताज दार अंसारी और ज्योति गोस्वामी द्वारा भी बच्चों को विज्ञान की हमारे लिए उपयोगिता पर अपनी बात रखी गई। बच्चों ने छोटे- छोटे विज्ञान प्रयोगों के साथ विज्ञान की प्रकृति को समझा। विज्ञान प्रयोगों में भगीरथ प्रकाश ने नीबू के रस से लिखे गुप्त संदेश को आग के ऊपर रखने पर लिखे संदेश को पढ़ना, प्रिन्स नेगी ने उतप्लावन बल, सोम्या ने गुब्बारे में सुई चुभोने पर हवा के शीध्र प्रवेश से गुब्बारा कैसे फूटता है,तनु ने हवा कैसे आग जलाने में सहायक है, रक्षिता ने रासायनिक परिवर्तन , दीपिका ने पारदर्शी, अपारदर्शी, अल्पपारदर्शी, आदि कुमार ने कार्य किसे कहते हैं,दृष्टि ने विलेक,विलायक, विलयन, जानकी ने शाक,झाड़ी,पेड़ व रा.कन्या हाईस्कूल- बासोट से जानवी डंगवाल ने कंघी पर रगड़ने से कागज के छोटे टुकुड़ों के पास ले जाने पर कागज के टुकड़े कैसे चिपक जाते हैं आदि विज्ञान के छोटे- छोटे प्रयोगों का प्रस्तुतीकरण किया गया। इसके साथ ही आर.सी.एम.पब्लिक स्कूल- बासोट से पीयूष नेगी व मयंक बेलवाल ने प्रो. चन्द्रशेखर वेंकटरमन के विज्ञान के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान पर अपनी बात रखी। सभी बच्चों ने अपने प्रयोगों का प्रस्तुतीकरण उपलब्ध स्थानीय संसाधनों के साथ किया गया। सभी प्रतिभागी बच्चों को भारत ज्ञान विज्ञान समिति ब्लाक इकाई -भिकियासैंण(अल्मोड़ा) के द्वारा प्रमाण पत्र व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर देवन्ती देवी,गीता देवी, जानवी डंगवाल , प्रिन्स नेगी, खुशी, सोम्या,तनु, रक्षिता, हर्षित की उपस्थिति रही।कार्यक्रम का संचालन कार्यशाला संयोजक कृपाल सिंह शीला ने किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंचस्थ अतिथियों, गुरुजनों व सभी प्रतिभागी बच्चों का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें