उत्तराखंड, रौतल।
राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज रौंतल, गमरी में कक्षा ग्यारह के छात्र–छात्राओं द्वारा कौशलम कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने स्थानीय संसाधनों पर आधारित स्वरोज़गार और कौशल विकास से जुड़े उत्पादों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई।
प्रदर्शनी में छात्र–छात्राओं द्वारा मंडुवे के लड्डू, पिसियूं लोन, पहाड़ी नमक, मक्की के पॉपकॉर्न, मशरूम तथा आंवले के अचार जैसे पारंपरिक एवं पोषक उत्पाद प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीणों ने सराहा। यह आयोजन विद्यार्थियों में उद्यमशीलता, आत्मनिर्भरता तथा स्थानीय उत्पादों के संरक्षण की भावना को प्रोत्साहित करने वाला रहा। 
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य रामनारायण नौटियाल, कौशलम कार्यक्रम के मार्गदर्शक शिक्षक गोपालप्रकाश मिश्रा, ग्राम सभा रौंतल की प्रधान देवेश्वरी देवी तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य मंजू देवी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इसके अतिरिक्त विद्यालय स्टाफ और अभिभावक भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान, कौशल विकास और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं। प्रधानाचार्य श्री नौटियाल ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और आयोजन से जुड़े सहयोगियों को आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
|
|
राजकीय इंटर कॉलेज रौतल में कौशलम ग्रेंड फिनाले का किया गया आयोजन
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






