उत्तराखण्ड, देहरादून। देहरादून के दूरस्थ विद्यालय राजकीय इंटर कालेज खरोड़ा में दो दिवसीय किशोर शिक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के पहले दिन बच्चों को किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तन और विकास के बारे में जानकारी दी गई। किशोर शिक्षा से संबंधित विषयों पर चित्रकला, निबंध और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी इन्दु कार्की ने दूसरे दिन बच्चों को किशोरावस्था में होने वाली समस्याओं के समाधान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बच्चों को किशोरावस्था से संबंधित अपनी समस्याएँ अपने अभिभावकों और शिक्षकों को बतानी चाहिए। कार्यक्रम की सहप्रभारी ममता कुकरेती ने कहा कि किशोरावस्था को जीवन का तूफानी काल भी कहा जाता है। बच्चों में इस काल में हारमोनल बदलाव के कारण मानसिक और शारीरिक परिवर्तन आता है। बच्चे अपने साथियों के दबाव में आकर कई बार गलत कार्य भी कर देते हैं। पमिता जोशी ने कहा कि इस अवस्था में बच्चे अपने करियर के प्रति भी चिन्तित रहते हैं। उन्हें इसके लिए योजना बनाकर परिश्रम करना चाहिए। 
समापन के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य गोविन्द सिंह रौथाण ने प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को पारितोषिक दिया। चित्रकला में पहला स्थान कक्षा 9 की शगुन, दूसरा स्थान कक्षा 11 की अरुणा और तीसरा स्थान कक्षा 10 की आयुशी ने प्राप्त किया। निबंध में कक्षा 10 की निहारिका और सामान्य ज्ञान में कक्षा 10 की ही आयुशी ने पहला स्थान हासिल किया।
|
|
राजकीय इंटर कालेज खरोड़ा में आयोजित किया गया किशोर शिक्षा कार्यक्रम
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






