राजकीय इंटर कॉलेज जगतेश्वर की विभिन्न गतिविधियों में प्राप्त उपलब्धियों पर जताया गया हर्ष

*राइका जगतेश्वर की विभिन्न गतिविधियों में प्राप्त उपलब्धियों पर जताया गया हर्ष।

उत्तराखंड, पौड़ी। राजकीय इंटर कॉलेज जगतेश्वर के बच्चों में विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों में उपलब्धियां प्राप्त की हैं। राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा में विद्यालय के 6 छात्र छात्राओं ने छात्र वृति परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।
विद्यालय की
गौरी पुत्री श्री धन सिंह बुरांसी,
सोनाली पुत्री श्री सिराज नौठा,
कुमारी कशिश पुत्री श्री सुखदेव बुरांसी,
प्रियंका पुत्री विजय सिंह कुल्याणी
जितेंद्र रावत पुत्र प्रदीप रावत धुलेत,
शुभम कुमार पुत्र अर्जुन कुमार भरसार,
राष्ट्रीय छात्र वृति परीक्षा हेतु चयनित हुए हैं।

इसके अलावा 27 जनवरी को उत्तराखंड सरकार द्वारा लागू समान नागरिक संहिता की प्रथम वर्ष गांठ पर आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता में विद्यालय की कुमारी प्रिया नेगी ने जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में पहला और शालिनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

29 जनवरी को समग्र शिक्षा अभियान उत्तराखंड द्वारा राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत आयोजित विज्ञान प्रश्नोत्तरी ( SCIENCE QUIZ ) में विद्यालय की प्रिया नेगी और निकिता खंकरियाल ने विकास खण्ड पाबो में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दोनों छात्राएं अब जनपद में विकास खण्ड पाबो का प्रतिनिधित्व भी करेंगी।
न्यूज ओसियन को यह जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य
नरेंद्र सिंह नेगी ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने चयनित छात्र छात्राओं को शुभकामनायें देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यालय की छात्रवृति प्रभारी रजनी नेगी के प्रयासों की भी सराहना की। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में छात्र छात्राओं को सम्मानित कर स्मृति चिह्न प्रदान किये गये। कार्यक्रम मे रजनीश सेमवाल,फौजिया बानो, रजनी नेगी, मालती रावत, अशोक खण्डूरी, सुनील पंत, हर्षवर्धन भट्ट,शमशुद्दीन मलिक, रचना बहुगुणा,आनंद बलोदी, शशि पंत,शशि बिष्ट,साजिद अली,रश्मि रावत,नरेन्द्र सिंह रावत,संतोष सजवाण, पंकज रावत,शिक्षक अभिभावक संघ अध्यक्ष केशवानंद खंकरियाल, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष दीपा नेगी, सदस्य राजेन्द्र रौथाण अंबिका देवी, गुड्डी देवी,मनोहर रौथाण आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य नरेन्द्र सिंह नेगी और संचालन रजनी नेगी के द्वारा किया गया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें