अब सभी डायट बनेंगे अकादमिक उत्कृष्टता केंद्र, एस. सी. ई. आर. टी. उत्तराखंड में किया गया विचार मंथन

*डायट को अकादमिक उत्कृष्टता केन्द्र के रूप में विकसित करने के लिए एस.सी.ई.आर.टी. उत्तराखण्ड में दो दिवसीय कार्यशाला हुई सम्पन्नl
उत्तराखंड, देहरादून। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डायट) को अकादमिक उत्कृष्टता केन्द्र के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एस.सी.ई.आर.टी.), उत्तराखण्ड में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था। यह कार्यशाला एस.सी.ई.आर.टी. उत्तराखण्ड और स्टरलाईट एडइंडिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुई।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य डायटों के संस्थागत सुदृढ़ीकरण के माध्यम से उन्हें अकादमिक उत्कृष्टता केन्द्र के रूप में विकसित करने हेतु स्पष्ट रूपरेखा एवं कार्ययोजना तैयार करना रहा। इस दौरान एस.सी.ई.आर.टी. तथा विभिन्न डायटों से प्रतिभाग कर रहे अधिकारियों एवं संकाय सदस्यों की विजनिंग के साथ-साथ उनके क्षमता संवर्धन पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम के समापन सत्र में निदेशक,अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण उत्तराखंड बंदना गर्ब्याल और अपर निदेशक पदमेन्द्र सकलानी ने कहा कि प्रतिभागी अब एक स्पष्ट और साझा विजन के साथ डायटों को अकादमिक उत्कृष्टता केन्द्र के रूप में विकसित करने के लिए ठोस कार्य योजना पर कार्य करें तथा उत्कृष्टता के नवीनतम पैरामीटर निर्धारित करेंl इसके साथ ही उनके द्वारा मॉनिटरिंग डैशबोर्ड को एससीईआरटी और डाइट के लिए लांच किए जाने की बात कही गई l

स्टरलाईट एडइंडिया फाउंडेशन की निदेशक सोनाक्षी अग्रवाल ने कहा कि एस.सी.ई.आर.टी. उत्तराखण्ड के साथ मिलकर एक सशक्त अकादमिक संस्कृति विकसित की जाएगी, जिससे राज्य के विद्यार्थियों के लर्निंग आउटकम में गुणात्मक सुधार होगा।

इस अवसर पर फाउंडेशन के प्रमुख एंटनी नेलिसेरी, विशेषज्ञ डॉ. सुबीर शुक्ला और निरूपमा शर्मा ने स्पष्ट विजन निर्माण और नीतिगत प्रतिबद्धता को दैनिक शैक्षिक अभ्यास का हिस्सा बनाने पर बल दिया। परिषद के सहायक निदेशक डॉ. के.एन. बिजल्वाण और कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अजय कुमार चौरसिया ने कहा कि लगातार मॉनिटरिंग और फॉलो-अप के माध्यम से डायटों में उत्कृष्टता की कार्य-संस्कृति को सुदृढ़ किया जाएगा।

कार्यशाला में परिषद तथा विभिन्न डायटों के अधिकारी और संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें