कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालय कोरुवा में वित्तीय साक्षरता अल्युमिनि और वार्षिकोत्सव का किया गया आयोजन

उत्तराखण्ड, देहरादून। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कोरुबा कालसी में वित्तीय साक्षरता (फाइनेंशियल लिटरेसी ) अल्युमिनि मीट के साथ-साथ वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें बालिकाओं द्वारा ढोल दमाऊ और रणसिंहे के वादन के साथ अतिथियों का स्वागत बुके भेंट कर किया गया | कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालय में बालिकाओं को जीवन कौशल प्रशिक्षण के अंतर्गत फूड प्रोसेसिंग, हिंदी लेखन कौशल, रेसीन आर्ट लेपर्ड आर्ट आर्ट और क्राफ्ट व स्थानीय वाद्य प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। अतिथियों ने छात्राओं द्वारा किए गए कार्य व बनाए गए उत्पादों के प्रदर्शन का निरीक्षण किया । रंगारंग कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं द्वारा विभिन्न संस्कृतियों कश्मीर से कन्याकुमारी राजस्थान से अरुणाचल और संपूर्ण भारत की संस्कृति की झलक एक ही मंच पर प्रस्तुत की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से अनेकता में एकता का संदेश प्रस्तुत किया गया|इस अवसर पर छात्राओं ने योगासन और आत्मरक्षा के अंतर्गत जूडो कराटे का प्रदर्शन भी किया। इस कार्यक्रम में सभी अभिभावक और शिक्षक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपराज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा प्रद्युमन रावत ने कहा कि सांस्कृतिक प्रस्तुति के माध्यम से बच्चों की प्रतिभाएं व्यक्त हुई हैं|उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत गतिविधियों की प्रशंसा की। प्रधानाध्यापिका/अधीक्षिका कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कोरुवा डॉ उर्मिला धीमान ने छात्रावास की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए छात्रावास की अवधारणा व छात्रावास में बालिकाओं को दी जाने वाली शिक्षा व सुविधाओं के बारे में अवगत कराया। मुख्य वक्ता के रूप में सरदार सिंह चौहान शाखा प्रबंधक हरिपुर कालसी ने कहा कि साइबर ठगी से बचें। ग्रामीण क्षेत्रों में सभी का ₹20 का बीमा करवाए। यह आपकी विपत्ति में आपका काम आएगा। उन्होंने बैंकिंग के लेनदेन के बारे में बालिकाओं को जानकारी दी।
वार्षिक उत्सव के अवसर पर अनिल तोमर चेयरमैन SMR जनजाति पीजी कॉलेज सहिया, जगदीश सिंह सजवान प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज कोरूवा, विशिष्ट अतिथि के रूप में रूप सिंह तहसीलदार चकराता, प्रवीण जग्गी प्रवक्ता जीआईसी कांडोई, रिंकू भारती असिस्टेंट प्रोफेसर पीजी कॉलेज सहिया, प्रदीप कुमार असिस्टेंट प्रोफेसर पीजी कॉलेज सहिया,पीटीए अध्यक्ष श्री चंद तोमर, डीएस तोमर डिप्टी एसपी सेवानिवृत्त, विनीता तोमर ग्राम प्रधान कोरुबा क्षेत्र और पंचायत सदस्य ग्राम कोरुबा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार कनेरा प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज सावड़ा ने किया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें