*भारत ज्ञान विज्ञान समिति के स्थापना दिवस के साथ मनाया राष्ट्रीय गणित दिवस
उत्तराखंड, अल्मोड़ा। भारत ज्ञान समिति का 37 वॉं
स्थापना दिवस’ राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय – बासोट , क्षेत्र- भिकियासैंण (अल्मोड़ा) में मनाया गया। इस अवसर पर प्रथम सत्र में कुमाउनी/हिंदी के कवि, साहित्यकार हरी सिंह मनराल नाट्य अकादमी दिल्ली, भारत सरकार ने एक कहानी और पारंपरिक नौलौं के संबंध में एक कविता सुनाई। श्री मनराल ने बच्चों से पहाड़ के गाँवों में बाघ, तेंदुआ, सूअर, लंगूर, बंदरों के आतंक से सचेत रहकर अपने को सुरक्षित रखने का निवेदन किया। बच्चों को कहीं भी अकेले न जाकर अपने अभिभावकों, अपने बडे़ भाई- बहनों के साथ जाने की सलाह दी। श्री मनराल द्वारा सभी बच्चों को बिस्किट की पैकिट प्रदान की गयी। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में भारत ज्ञान विज्ञान समिति के जिला सचिव कृपाल सिंह शीला ने भारत ज्ञान विज्ञान समिति के उद्देश्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी देने के साथ बच्चों से अपने जीवन में वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने की बात को प्रमुखता से रखा। इस अवसर पर बच्चों ने विज्ञान की हमारे जीवन में उपयोगिता विषय पर अपनी बात रखते हुए विज्ञान के छोटे- छोटे प्रयोगों को प्रदर्शित कर विज्ञान की अवधारणाओं को समझा। भारत ज्ञान विज्ञान समिति के स्थापना दिवस को मनाने के साथ ही भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवासन रामानुजन के जन्मदिन को ‘राष्ट्रीय गणित दिवस’ के रुप में मनाया गया। इस अवसर पर गणित शिक्षक ताजदार अंसारी द्वारा गणित की हमारे व्यावहारिक जीवन में उपयोगिता को विभिन्न उदाहरणों से बच्चों को समझाया गया। महान गणितज्ञ श्रीनिवासन रामानुजन द्वारा गणित में किये गये उल्लेखनीय योगदान पर बच्चों द्वारा चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया। प्रतिभागी बच्चों में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कक्षा -5 से प्रिन्स नेगी व द्वितीय स्थान कक्षा – 3 से आरुष कड़ाकोटी ने प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कक्षा – 5 से भगीरथ प्रकाश ने प्राप्त किया। कविता वाचन के लिए नितिन कड़ाकोटी को बच्चों की बाल पत्रिका ‘बालप्रहरी’ भेंट की गई। भारत ज्ञान विज्ञान समिति के स्थापना दिवस’ व ‘राष्ट्रीय गणित दिवस’ पर सोम्या, खुशी, तनु, दीपिका,गायत्री, करन, दीपक,हर्षित, मोहित, गीता कुमारी ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर अभिभावक रामदत्त उप्रेती ने भी बच्चों को संबोधित किया। इस अवसर पर आँगनबाड़ी कार्यकर्ती देवन्ती देवी भी उपस्थित रही। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम संयोजक कृपाल सिंह शीला ने सभी को धन्यवाद दिया।
|
|
राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर की गई रोचक गतिविधियाँ
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






