मंडल अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डॉ. चौरसिया ने साझा किया अपना संकल्प पत्र

उत्तराखंड, देहरादून। राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड का मंडल स्तर का अधिवेशन और चुनाव 23 और 24 दिसंबर को देहरादून के निरंजनपुर में होना है। विभिन्न पदों के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर है। मंडल अध्यक्ष पद पर इस बार
डॉ. अजय चौरसिया चुनाव मैदान में हैं। डॉ चौरसिया वर्तमान में
शाखा उपाध्यक्ष, एससीईआरटी उत्तराखंड, के रूप में पदस्थ हैं।

डॉ. चौरसिया ने न्यूज ओसियन को अपने संकल्प पत्र के बिंदुओं को साझा करते हुए शिक्षक हितों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की है।
🔹डॉ चौरसिया द्वारा उठाए गए मुख्य मुद्दे एवं संकल्प
1. Dy.E.O के 50% पदों पर पदोन्नति का अवसर
2. चयन/प्रोन्नत वेतनमान पर सुनिश्चित इंक्रीमेंट
3. माध्यमिक शिक्षकों के लिए तीन अनिवार्य पदोन्नति
4. ए.सी.पी की व्यवस्था लागू करना l
5. पारदर्शी स्थानांतरण नीति
6. 50 वर्ष से अधिक आयु की महिला शिक्षिकाओं को दुर्गम सेवा से मुक्त रखना
7. सभी माध्यमिक शिक्षकों के लिए कैशलेस इलाज की सुविधा हेतु प्रभावी हेल्थ पॉलिसी सुनिश्चित करना
8. समस्त प्रशिक्षण कार्यक्रमों हेतु KRPs एवं MT के चयन के लिए पारदर्शी नीति का निर्माण l
9. राजकीय शिक्षक संघ के राज्य कार्यकारिणी के चुनाव में सभी शिक्षकों के प्रत्यक्ष मताधिकार को सुनिश्चित करना l
10. राजकीय शिक्षक संघ के राज्य कार्यकारिणी के चुनाव में महिला शिक्षिकाओं के पद को सुनिश्चित करनाl
11. अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में नियुक्त शिक्षकों की सेवा लाभो में समानता को सुनिश्चित करना I
12. माता-पिता के अंत्येष्टि पर 15 दिन का विशेष अवकाश स्वीकृत करना l
13. व्यायाम शिक्षकों के लिए प्रवक्ता पद का सृजन l
14. अधिक छात्र संख्या वाले राजकीय इंटर कॉलेज में उप प्रधानाचार्य के पदों का सृजनl
डॉ चौरसिया इन मुद्दों पर शिक्षकों से सीधा संवाद और विचार -विमर्श कर रहे हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें