डायट देहरादून में ग्रेफिटी कार्यशाला हुई सम्पन्न

उत्तराखंड, देहरादून। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान देहरादून के द्वारा प्राचार्य डायट के निर्देशन में आयोजित माध्यमिक शिक्षकों हेतु छः दिवसीय ग्रैफिटी कला कार्यशाला का समापन हुआ। कार्यशाला में विभिन्न विकासखंडों से कला शिक्षकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। शिक्षकों द्वारा कैनवास पर लोककला को फ्लैट कलर्स के माध्यम से उकेरा गया जिसमें नंदाराजजात यात्रा, रमम्मान,छोलिया नृत्य,फूलदेई आदि प्रमुख रहे।कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों के माध्यम से छात्रों का समग्र विकास, 21वीं सदी के कौशल संवाद कौशल, सहकार्यता रचनात्मक एवं तार्किक चिंतन, आदि कौशलों का विकास अपनी संस्कृति को संजोने का प्रयास करना रहा।
प्राचार्य हेमलता गौड़ द्वारा शिक्षकों का आह्वान किया गया कि वे अपने कार्यक्षेत्र में इन कार्यशालाओं के माध्यम से सीमित संसाधनों से छात्र-छात्राओं के समग्र विकास हेतु प्रयास करें।
कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ डॉ संजीव चेतन,प्रवक्ता एस0सी0ई0आर0टी0 द्वारा शिक्षकों को चित्रकला के विभिन्न प्रकार, ग्रैफिटी कला का परिचय,रंग संयोजन एवं डिजाइन तकनीकी तथा व्यावहारिक प्रशिक्षण से परिचय कराया गया। न्यूज ओसियन को यह जानकारी देते हुए
कार्यक्रम समन्वयक और सह समन्वयक हेमलता नौटियाल तथा ऋतु कुकरेती ने आशा व्यक्त की कि इस कार्यशाला से बच्चों की कलात्मक क्षमता में वृद्धि होगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें