उत्तराखंड, देहरादून। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान देहरादून में राज्य पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2025 और जेंडर संवेदीकरण पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला का आज समापन हो गया। कार्यशाला में बंदना गर्बयाल निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण ने आशा व्यक्त की कि यह प्रशिक्षण एन. ई. पी. 2020 की अनुशंसाओं पर आधारित राज्य स्तरीय पाठ्य चर्या को व्यावहारिक धरातल पर लागू करने में सफल सिद्ध होगा। इस प्रशिक्षण में सन्दर्भदाता के रूप में पूर्व अपर निदेशक एस. सी. ई. आर. टी प्रदीप कुमार रावत, पूर्व डायट प्राचार्य राकेश जुगरान, डायट विशेषज्ञ डॉ. विजय सिंह रावत, दीपिका पंवार और सरिता रावत ने योगदान दिया।
राज्य एन. ई. पी. प्रकोष्ठ के कार्यक्रम समन्वयक रविदर्शन तोपाल और मनोज किशोर बहुगुणा ने तैयार राज्य पाठ्य चर्या की रूपरेखा 2025 के अंतर्गत विषय, पाठ्यक्रम और समय सारिणी पर प्रकाश डाला। इस प्रशिक्षण में देहरादून जनपद के 70 प्रधानाचार्यों ने भाग लिया।
|
|
राज्य पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2025 और जेंडर संवेदीकरण पर आयोजित कार्यशाला का हुआ समापन
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






