मुंबई, भारत. प्रसिद्ध अभिनेता और बीकानेर क्षेत्र से सांसद रहे धर्मेंद्र के निधन पर उनके प्रशंसक मायूस हैं। धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को नसराली पंजाब में हुआ था। उनकी मृत्यु कल 24 नवंबर 2025 को हुई। उनकी मृत्यु से उनके प्रशंसक मायूस हैं। धर्मेंद्र का पूरा नाम धर्म सिंह देओल था। अभिनेता के रूप में उन्हें ही मैन के नाम से भी जाना जाता था। उन्होंने 300 से अधिक फिल्मों में काम किया था। उन्हें फ़िल्म फेयर लाइफ टाइम अचीवमेंट और पदम् भूषण सहित कई सम्मान प्राप्त हुए थे। उनकी फिल्मों में शोले, सूरत और सीरत, बंदिनी, दिल ने फिर याद किया, दुल्हन एक रात की, अनपढ़, पूजा के फूल, ऑंखें, आकाश दीप, फूल और पत्थर, सीता और गीता जैसी फ़िल्में प्रमुख हैं। न्यूज ओसियन हर दिल अजीज इस अभिनेता को श्रद्धांजलि देता है।
|
|






