बाल दिवस के अवसर पर आयोजित की गई विविध प्रस्तुतियाँ

उत्तराखंड, अल्मोड़ा। राजकीय प्राथमिक विद्यालय बासोट, के बच्चों ने बाल दिवस पर सांस्कृतिक गतिविधियाँ की। सबसे पहले बच्चों सोम्या, खुशी, तनिष्का, तनु और रक्षिता ने सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके उपरांत बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मोहित,तनु, सोम्या, भगीरथ प्रकाश ने बाल दिवस के अवसर पर अपने विचार रखकर नेहरू जी के जीवन पर प्रकाश डाला
चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से भगीरथ, सोम्या, रक्षिता,हर्षित,गायत्री ने पं. जवाहर लाल नेहरु को उनकी सुंदर पेंटिंग बनाकर याद किया। मानस,आरुष,दृष्टि,गीता कुमारी,आर्यन,दीपक,भूमि,करन,
जानकी और दीपिका ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सक्रिय प्रतिभागिता की। विद्यालय के शिक्षक ताजदार अंसारी ने बच्चों से एसे कार्यक्रमों में सक्रियता से भाग लेकर अपनी झिझक को दूर करने को कहा, व बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक डी.एस.गिरी द्वारा सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देने के साथ बाल दिवस मनाये जाने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बाल दिवस को सभी बच्चों का दिवस बताया। इस अवसर पर उनके द्वारा सभी बच्चों को चाकलेट व पुरस्कार दिए गए। इस अवसर पर आँगनबाड़ी कार्यकत्री देवन्ती देवी व भोजन माता पुष्षा देवी भी उपस्थित रही। बाल दिवस के कार्यक्रम का संचालन शिक्षक कृपाल सिंह शीला द्वारा किया गया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें