उत्तराखंड, अल्मोड़ा। राम महोत्सव खोला में पंचम दिवस की रामलीला का शुभारंभ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल तथा ब्लॉक प्रमुख लीला बिष्ट द्वारा किया गया ।रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जी.एस.गैड़ा द्वारा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया गया तथा ब्लॉक प्रमुख लीला बिष्ट को क्षेत्र पंचायत सदस्य हेमा देवी ने शाॅल तथा वैज अलंकरण कर स्वागत किया । इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पंचम दिवस के रामलीला से हमें त्याग, बलिदान तथा भाइयों में परस्पर स्नेह की प्रेरणा मिलती है रामायण काल में उंच- नीच की कोई भावनाएं नहीं थी ।श्री राम ने शबरी के झूठे मीठे बेर खाए ।वही केवट राज ने उन्हें अपना पूरा सहयोग प्रदान कर नदी पार किया। रामलीला से हमें आपसी सद्भाव व भाईचारे की भावनाओं को मजबूत करना होगा। सभी को मिलकर अपने क्षेत्र का विकास कर राम राज्य की कल्पना साकार करनी होगी। क्षेत्र पंचायत प्रमुख लीला बिष्ट ने कहा कि रामलीला के माध्यम से हम सबको मिलजुल कर आगे बढ़ने की प्रेरणा लेनी चाहिए ।श्रीमती बिष्ट ने रामलीला मंच के समीप सड़क मरमत हेतु 3 लाख की स्वीकृति प्रदान की तथा रामलीला मंच से भगवती मंदिर की ओर रोद गांव तक मार्ग निर्माण हेतु ₹1 लाख रुपया प्रदान करने की घोषणा की। पूर्व ब्लाक प्रमुख तथा पूर्व जिला अध्यक्ष पीतांबर पांडे ने कहा कि रामलीला के माध्यम से हमें आपसी भाईचारा, संघर्षों व आदर्शों के साथ जीवित रहने की प्रेरणा मिलती है ।पूर्व ब्लाक प्रमुख नरेंद्र बिष्ट ने कहा कि रामलीला महोत्सव के माध्यम से सामाजिक व सांस्कृतिक एकता मजबूत होती है व समाज के लोगों की धर्म के प्रति आस्था में वृद्धि होती है। मन में भगवान राम के आदर्शों के प्रति सच्ची श्रद्धा अनुशासन का भाव उत्पन्न होता है ।
कमेटी के अध्यक्ष गोपाल सिंह गैड़ा , व्यवस्थापक हरीश सिंह गैड़ा, बच्ची सिंह , प्रेम सिंह सह व्यवस्थापक, महासचिव जगदीश सिंह गैड़ा,सुधीर सिंह ,नरेंद्र सिंह- ( कोषाध्यक्ष )चंदन सिंह- (उपाध्यक्ष),मनीष सिंह द्वारा खोला गांव में पधारे अतिथियों में सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष दीवान सिंह भैसोड़ा , पीतांबर पांडे , गोपाल सिंह बिष्ट , कमल बिष्ट , नरेंद्र बनोला, पूरन पाटनी, हरीश गैलाकोटी, जिला पंचायत सदस्य दीवान नाम, बहादुर राम, राजेंद्र पाटनी, नन्दन बनोला, हेमंत बनोला, राजेंद्र बनोला,हयात सिंह, चंदन बोरा (कांग्रेस) का बैज अलंकरण व रामपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया ।भारतीय जनता पार्टी के पूर्व ब्लाक प्रमुख नरेंद्र सिंह बिष्ट, शंकर सिंह प्रधान डूंगरा, योगेश चंद भट्ट पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख ,दीपक नैनवाल पूर्व कनिष्ठ प्रमुख, खीम सिंह रौतेला पूर्व प्रधान नौगांव, कैलाश जी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य ,वीरेंद्र सिंह पूर्व प्रधान सेला कोट, सौरभ गुरुरानी पूर्व प्रधान चौशाला ,राजेंद्र सिंह रौतेला पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य ,रणजीत सिंह ,राजन सिंह बिष्ट भनोली ,सुरेश राम पूर्व क्षेत्र सदस्य का भी बैज अलंकरण कर रामलीला कमेटी खोला ने स्वागत व अभिनंदन किया।इस अवसर पर सूरज सिंह, भूपाल सिंह, गोविंद सिंह, गोकुल सिंह ,योगेश सिंह,गोपाल सिंह,ठाकुर सिंह, मुन्नाभाई, आनंद सिंह आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन गंगाधर पांडे व आचार्य बची सिंह द्वारा किया गया।
|
|
राम लीला का शुभारम्भ किया पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल ने
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






