उत्तराखंड, अल्मोड़ा। रामलीला महोत्सव खोला, पनुवाॅनौला का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा ने दीप प्रज्वलित व फीता काटकर किया ।अपने संबोधन में श्रीमती गैड़ा ने कहा कि राम के आदर्शों को हमें अपने जीवन में उतारना चाहिए। प्रभु श्री राम ने समाज में व्याप्त बुराइयों का अंत किया तथा समाज के उत्थान के लिए कार्य किया। श्रीमती गैड़ा ने कहा कि रामराज्य की कल्पना तभी साकार होगी जब प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्य पथ पर अग्रसर होगा ।विधायक प्रतिनिधि तारा मोहन मेहरा ने जनता का आह्वान किया कि वे मोदी जी के रामराज्य की कल्पना को साकार करने के लिए वचनबद्ध होकर कार्य करें। तारा मोहन ने कहा कि वह क्षेत्र के विकास के लिए सदैव प्रयत्नशील है ग्राम खोला- खसपढ के भगवती मंदिर के पास गुफा मंदिर का विकास कर उसे मानसखंड मंदिर माला मिशन से जोड़ा जाएगा ।भाजपा के मंडल अध्यक्ष हरीश नाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पूर्व प्राचार्य गोपाल सिंह गैड़ा ने जिला पंचायत अध्यक्ष तथा विधायक प्रतिनिधि को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया ।इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य हेमा देवी, पूर्व उपप्रमुख आभा गैड़ा ने जिला पंचायत अध्यक्ष का बैच अलंकरण तथा शाल ओड़ाकर स्वागत किया। जिला पंचायत अध्यक्षा हेमा गैड़ा के साथ आए हुए जनप्रतिनिधि गोपाल सिंह बिष्ट पूर्व जिला मंत्री भाजपा, लक्ष्मण सिंह डसीला पूर्व मंडल अध्यक्ष , खीमानंद पालीवाल प्रधान पाली ,गोपाल सिंह गैड़ा प्रतिनिधि जिला पंचायत ,तारा पांडे प्रधान अंगोली ,महेंद्र सिंह मेहरा मंडल महामंत्री जागेश्वर, गोविंद सिंह चम्याल क्षेत्र पंचायत सदस्य चामी, दीपक भट्ट, गोकुल सिंह डसीला अध्यक्ष छात्र संघ राजकीय महाविद्यालय दनिया, अंकित गोस्वामी अध्यक्ष युवा मोर्चा, करंन चम्याल, मदन सिंह बिष्ट, हेम पांडे ,नंदन सिंह बिष्ट, बहादुर सिंह ,गोपाल पांडे, ,पूरन पांडे ,प्रकाश अधिकारी आदि ग्राम प्रधान तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों व जनप्रतिनिधियों का रामलीला कमेटी खोला द्वारा स्वागत किया गया ।इस अवसर पर रामलीला कमेटी के व्यवस्थापक हरिश्चंद्र सिंह गैरा कमेटी के निदेशक महेश्वर सिंह, पूर्व खंड विकास अधिकारी उमेद सिंह गैड़ा, अवकाश प्राप्त अभियंता नरेंद्र सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह गैड़ा, अध्यापक प्रेम सिंह गैड़ा भरत सिंह गैड़ा ,बच्ची गैड़ा, सुधीर गैड़ा, गोविंद सिंह गैड़ा ,पूर्व प्रधान जगदीश सिंह गैड़ा, कमेटी के उपाध्यक्ष चंदन सिंह गैड़ा, योगेश सिंह ,ठाकुर सिंह द्वारा बाहर से आए हुए अतिथियों का बैज अलंकरण कर स्वागत किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष गोपाल सिंह गैड़ा और संचालन बची सिंह गैड़ा द्वारा किया गया।
|
|






