उत्तराखंड, नरेन्द्र नगर। मुख्यमंत्री सी. एम धामी ने यहाँ प्रति वर्ष लगने वाले कुंजापुरी मेले का उदघाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह मेला हमारी सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस मेले से व्यापार, पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को न ई गति मिलेगी। राज्य सरकार धार्मिक स्थलों के संरक्षण पर बल दे रही है। इससे हमारी संस्कृति के संरक्षण के साथ ही पहाड़ का पलायन रुकेगा। क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि कुंजापुरी मेला निरंतर विकास की ओर बढ़ रहा है। श्री उनियाल की पहल पर मुख्यमंत्री ने ढालवाला में अवशेष बाढ़ सुरक्षा कार्य का निर्माण, देवीय आपदा से क्षतिग्रस्त नहरों का पुन निर्माण, नरेंद्र नगर में सब रजिस्ट्रार कार्यालय की स्थापना की घोषणा की। मेले में एन. सी. सी तथा एन. एस. एस की जागरूकता रैली और विद्यालयों की सांस्कृतिक झांकियाँ और सांस्कृतिक नृत्य आकर्षण के केंद्र रहे।
|
|






