वर्ष 2025 का अक्टूबर माह फिल्म और मनोरंजन उद्योग के लिए दुःखद रहा। इस माह प्रसिद्ध हास्य अभिनेता गोवर्धन असरानी, सतीश शाह और पंकज धीर के निधन ने उनके प्रशंसकों को मायूस कर दिया। गोवर्धन असरानी ने तीन सौ पचास से अधिक फिल्मों में काम किया था। उनके द्वारा अभिनीत फिल्मों में मेरे अपने, कोशिश, परिचय, अभिमान, चुपके चुपके, छोटी सी बात, रफ्फू चक्कर जैसी प्रमुुख फिल्में हैं। शोले फिल्म का उनके द्वारा कहा गया डायलोग ‘हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर हैं‘ आज भी लोगों की जुबान पर है।
गोवधर्न असरानी का जन्म 1 जनवरी 1941 को जयपुर में हुआ था और मृत्यु 20 अक्टूबर 2025 को हुई। हास्य अभिनेता सतीश शाह का जन्म 25 जून 1951 को मुंबई में हुआ था और मृत्यु 25 अक्टूबर 2025 को हुई। द लास्ट गोल्ड आॅफ खान, दे ताली, मिलेंगे मिलेंगे, मिस्टर फ्राड, ओम शांति ओम, आर्यन, सैण्डविच, शादी नंबंर वन,, मैं हूँ ना, मुझसे शादी करोगी उनके द्वारा अभिनीत फिल्मों में से प्रमुख हैं।
बी.आर. चोपड़ा द्वारा निर्देशित महाभारत सीरियल में कर्ण की दमदार भूमिका से जाने जाने वाले पंकज धीर का जन्म 9 नवंबर 1956 को पंजाब में हुआ था। उनकी मृत्यु 15 अक्टूबर 2025 को हुई। महाभारत सीरियल के अलावा पंकज धीर ने चंद्रकांता, द ग्रेट मराठा, युग, बड़ी बहू, सड़क, सोल्जर, बादशाह आदि में भी सहायक भूमिकाएँ निभाईं।
न्यूज ओसियन इन कलाकारों को श्रद्धांजलि अर्पित करता है।
|
|
अक्टूबर माह फ़िल्म उद्योग के लिए रहा दुःखद
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






