राजकीय इंटर कॉलेज जगतेश्वर में राष्ट्रीय कैडेट कोर का हुआ श्री गणेश

*राइका जगतेश्वर में राष्ट्रीय कैडेट कोर ( NCC ) का श्रीगणेश.
उत्तराखंड, जगतेश्वर। अपनी स्थापना के स्वर्ण जयंती समारोह वर्ष (1975 – 2025 ) में राठ क्षेत्र के राइका जगतेश्वर  में राष्ट्रीय कैडेट कोर ( NCC ) की जूनियर वर्ग की इकाई स्थापित हो गई है!
विद्यालय के प्रधानाचार्य  नरेन्द्र सिंह नेगी ने  न्यूज ओसियन को बताया कि विद्यालय में  राष्ट्रीय कैडेट कोर ( NCC ) में जूनियर वर्ग में 50 कैडेटों के पंजीकरण की स्वीकृति मिल गई है !  उन्होंने कहा कि यह विद्यालय परिवार के लिए स्वप्निल उपलब्धि है जो कि सैनिक बाहुल्य राठ क्षेत्र में छात्र छात्राओं के भविष्य को संवारने में मील का पत्थर साबित होगी।  NCC  छात्र छात्राओं के शारीरिक,मानसिक  एवं कौशल विकास के साथ ही व्यक्तित्व विकास एवं देशभक्ति की भावना के निर्माण में भी सहायक सिद्ध होगी। राष्ट्रीय कैडेट कोर भारत सरकार का एक फ्लैगशिप कार्यक्रम है  जिसमें छात्र छात्राओं को प्रशिक्षण के बाद A B तथा C प्रमाण पत्र जारी किए जाते हैं।   प्रशिक्षण प्राप्त कैडेट्स को केंद्रीय सेवाओं सहित राज्य सरकार की सरकारी सेवाओं में भी आरक्षण दिया जाता है। NCC में  C प्रमाण पत्र प्राप्त कैडेट्स  भारतीय सेना की अधिकारी वर्ग की भर्ती में बिना लिखित परीक्षा के सीधे ही साक्षात्कार में सम्मिलित हो सकते हैं। विद्यालय ने NCC इकाई की स्वीकृति पर क्षेत्रीय विधायक एवं उत्तराखंड सरकार में स्वास्थ्य चिकित्सा, उच्च शिक्षा, सहकारिता एवं विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा० धन सिंह रावत का श्री नेगी ने आभार व्यक्त किया है। उन्होंने विद्यालय में कम्प्यूटर  तथा कला एवं शिल्प कक्ष निर्माण हेतु धनराशि स्वीकृत किए जाने पर भी  डा० धन सिंह रावत  का आभार व्यक्त किया है! राइका जगतेश्वर में NCC इकाई स्वीकृत होने पर विकास खण्ड पाबो की प्रमुख  लता रावत,जिला पंचायत सदस्य खण्डूली  रिया रावत, जिला पंचायत सदस्य करुण भरत रावत,सामाजिक कार्यकर्ता विनोद रावत, मनवर सिंह रावत, कलम सिंह रावत ग्राम सभा प्रधान बुरांसी बबीता खंकरियाल ग्राम सभा प्रधान सकन्याणा  लक्ष्मी रावत,ग्राम सभा प्रधान धुलेत  गीता रावत ग्राम सभा प्रधान सैंजी रेखा भण्डारी, ग्राम सभा प्रधान कुल्याणी  ताजबर सिंह रावत,क्षेत्र पंचायत सदस्य बुरांसी गीता नेगी क्षेत्र पंचायत सदस्य धुलेत  रीना रावत, मण्डल अध्यक्ष पाबो विमल नेगी विधायक प्रतिनिधि गुलाब सिंह बिष्ट, राइका जगतेश्वर के रजनीश सेमवाल, फौजिया बानो, रजनी नेगी,मालती रावत अ,शोक खण्डूरी सुनील पंत, हर्षवर्धन भट्ट,शमशुद्दीन मलिक, रचना बहुगुणा,आनंद बलोदी, शशि पंत, शशि बिष्ट, साजिद अली,रश्मि रावत, प्रियंका सैनी, गीता,नरेन्द्र सिंह रावत संतोष सजवाण, पंकज रावत,शिक्षक अभिभावक संघ अध्यक्ष अमर सिंह रावत विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष उषा देवी, राजेन्द्र रौथाण,गुड्डी देवी, मनोहर रौथाण ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें