उत्तराखंड, नैनीताल
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान भीमताल में विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रार्थना सभा के बाद संस्थान परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम और वृक्षारोपण किया गया। डी.एल.एड. प्रशिक्षुओं ने प्राचार्य एवं संकाय सदस्यों के दिशा निर्देशन में परिसर की स्वच्छता और पहले से रोपे गए पेड़ों की निराई गुड़ाई की। वृक्षारोपण के अंतर्गत विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार वृक्ष लगाए गए।
इसके बाद विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डायट , सुरेश चंद्र आर्य द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। अपने उद्बोधन में प्राचार्य ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को जागरूक रहने एवं व्यक्तिगत व सामाजिक रूप से पर्यावरणीय गतिविधियों से जुड़कर पर्यावरण संचेतना विकसित करने का आह्वान किया। इसके अंतर्गत निबंध, पोस्टर, भाषण , कविता लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। डीएलएड प्रशिक्षु भाष्कर,कमलेश , विवेक और हिमांशु ने भाषण तथा अंकिता, मोहित और रुचि ने कविता प्रस्तुत की।
कार्यक्रम इस वर्ष की थीम ” बीट प्लास्टिक पाल्यूशन” 5R रिफ्यूज, रिड्यूज, रियूज , रिथिंक, रिसाइकल पर केंद्रित रहा। डॉ पी.एस. बुंगला ने हिमालय की जैव विविधता पर पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया । यह बहुत ज्ञानवर्धक एवं पर्यावरण संदर्भित प्रस्तुतीकरण रहा। कार्यक्रम में डॉ विमल किशोर, डॉ शैलेन्द्र सिंह धपोला, राजेश कुमार पाण्डेय, डॉ हेम चन्द्र तिवारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षु मनीष एवं रितिका द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस अवसर पर ललित प्रसाद तिवारी, डॉ० विमल किशोर, डॉ शैलेन्द्र सिंह धपोला, डॉ सुमित पाण्डे, डॉ पूरन सिंह बुंगला, डॉ ज्योतिर्मय मिश्र, राजेश कुमार पाण्डेय, डॉ हेम चन्द्र तिवारी, मनोज कुमार चौधरी सहित डी.एल.एड. प्रशिक्षु एवं कार्यालय स्टाफ से सुभाष चन्द्र जोशी, नीरज सिंह नेगी, प्रयाग सिंह फर्स्वाण, दीपक सिंह बोहरा, दिलीप सिंह, मीना देवी, पिंकी आदि उपस्थित रहे।
|
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान भीमताल में विश्व पर्यावरण दिवस पर की गई विभिन्न गतिविधियाँ

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)