उत्तराखंड, देहरादून। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखंड देहरादून में आज राजकीय शिक्षक संघ शाखा इकाई की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष सुनील भट्ट एवं मंत्री भुवनेश पंत ने सदन को अपने कार्यकाल में किए कार्यों को साझा किया। कोषाध्यक्ष दिनेश चौहान ने आय – व्यय का ब्यौरा समस्त सदस्यों के समक्ष रखा । संघ के समस्त सदस्यों द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए और कुछ खट्टे मीठे अनुभवों को साझा किया गया। सर्व सहमति से विनय थपलियाल को अध्यक्ष पद हेतु नाम के रूप में प्रस्तावित किया गया जिसका सभी सदस्यों द्वारा ध्वनि मत से अनुमोदन दिया गया। इसी प्रकार सचिव पद पर अखिलेश डोभाल के नाम के प्रस्ताव पर सभी सदस्यों ने मोहर लगाई। उपाध्यक्ष पद पर अजय चौरसिया तथा महिला उपाध्यक्ष के रूप में गंगा घुघत्याल को चयनित किया गया। सर्व सहमति से संयुक्त मंत्री के रूप में डॉक्टर रंजन भट्ट और डॉक्टर राकेश गैरोला का चयन किया गया। मीडिया प्रभारी के रूप में मनोज किशोर बहुगुणा और डॉ अवनीश उनियाल को चयनित किया गया,कोषाध्यक्ष दिनेश चौहान,मुख्य सचेतक के रूप में रविदर्शन तोपाल को जिम्मेदारी दी गई। कार्यकारिणी के संरक्षक के रूप में निवर्तमान अध्यक्ष सुनील भट्ट के नाम को सर्व सहमति से अनुमोदन दिया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष श्री थपलियाल द्वारा कार्यकारिणी एवं सदस्यों को आश्वस्त किया गया कि वह सभी के हितों की रक्षा करते हुए किसी भी स्तर तक जाने के लिए और अपनी बात को रखने के लिए तैयार हैं। सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक का समापन किया गया।
|
विनय थपलियाल अध्यक्ष और अखिलेश डोभाल सचिव चुने गए

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)