उत्तराखंड, देहरादून, विकासखण्ड चकराता के विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज खरोड़ा में विद्यालय प्रबंधन समिति और अध्यापक -अभिभावक एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।
विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पद पर तिलक राम डिमरी और अध्यापक -अभिभावक एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर गोपाल दत्त डिमरी का सर्वसम्मति से चयन किया गया। नव गठित कार्यकारिणी के द्वारा विद्यालय के शत प्रतिशत हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम के लिए विद्यालय स्टाफ के योगदान की सराहना की गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य गोविन्द सिंह रौथाण ने उपस्थित अभिभावकों को बच्चों के हित के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं जैसे साईकिल योजना, शैक्षिक भ्रमण, गाइडेन्स और काउनसलिंग आदि के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि समुदाय को बच्चों के हित के लिए शिक्षकों के साथ मिलकर काम करना होगा। डॉ. उमेश चमोला ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के सन्दर्भ में शिक्षा में समुदाय के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यालय के हित के लिए शिक्षा के सभी हितधारकों को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने मतदान जागरूकता के अंतर्गत शत प्रतिशत भागीदारी के लिए अभिभावकों का आह्वान किया। सचिन ढोंडी ने कहा कि कौशलम कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय की छात्रा कुसुम ने पुराने अनुपयोगी कपड़ों से पायदान बनाकर जिला स्तर पर इसका प्रदर्शन किया। गणित के शिक्षक मनीष ने विद्यालय में बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए अभिभावकों का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन सतपाल सिंह चौहान ने किया। इस अवसर पर कृपा राम जोशी, सतबीर सिंह, प्रेम सिंह राणा, इंदु कार्की, पमिता जोशी, ममता कुकरेती और शांता उपस्थित थे।
|
|
राजकीय इंटर कॉलेज खरोड़ा में हुआ नवीन कार्यकारिणी का गठन
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






