उत्तराखंड, देहरादून, राजकीय इंटर कालेज माजरीमाफी डोईवाला देहरादून में BAGLESS DAY बड़े उत्साह के मनाया गया। इसमें पुस्तक मेला और पुस्तक समीक्षा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की पठन-पाठन में रुचि बढ़ाना और उन्हें साहित्य से जोड़ना था। पुस्तक मेले में विभिन्न विषयों की पुस्तकें प्रदर्शित की गईं—जैसे कहानी, कविता, विज्ञान, आत्मकथा और बाल साहित्य। विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।सभी बच्चों ने अपनी-अपनी रूचि के अनुसार किताबें प्राप्त की तथा इसके दूसरे चरण में बच्चे किताबों की समीक्षा कर अन्य छात्रों को अपना अनुभव मैनै क्या सीखा, विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। 
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य के. के. मिश्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुस्तकों से बढ़कर कोई मित्र नहीं। पुस्तक मेले जैसे आयोजन विद्यार्थियों को ज्ञान की उस अनंत यात्रा की ओर ले जाते हैं, जहाँ चरित्र निर्माण, सृजन और संवेदना का विकास होता है।
इसके अतिरिक्त बच्चों द्वारा खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी सहभागिता सुनिश्चित की गई । इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित थे।
|
|
बस्ता रहित दिवस के अवसर पर हुआ पुस्तक मेले का आयोजन
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






