राजकीय इंटर कॉलेज खरोड़ा में किया गया मतदान साक्षरता क्लब का गठन

उत्तराखंड, देहरादून, चकराता विकास खण्ड के विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज खरोड़ा में प्रधानाचार्य गोविन्द सिंह रौथाण की अध्यक्षता में चुनाव साक्षरता क्लब का गठन किया गया। इस क्लब में  हर कक्षा से एक छात्र और एक छात्रा  का सदस्य के रूप में चयन किया गया। सदस्य के रूप में दिव्या डिमरी, कुलदीप, मानवी, कृष, प्रीतिका, अमित, अंशु, आशाराम, निहारिका, अनिल, रेखा, सुरेंद्र, कुसुम और भूपेश चयनित हुए।  चुनाव प्रक्रिया को समझाने के लिए विद्यालय के जनरल मॉनिटर का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। बच्चों द्वारा अपना मत हाथ उठाकर व्यक्त किया गया। इसके लिए कक्षा 12 के कुसुम, दिनेश, रितेश और नितेश तथा कक्षा 11 की अरुणा ने अपनी दावेदारी पेश की। नितेश और अरुणा सर्वसम्मति से जनरल मॉनिटर के लिए चुने गए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य गोविन्द सिंह रौथाण ने ELC के गठन के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए कहा कि इस क्लब के माध्यम से समाज में मतदान के महत्व के संबध में जागरूकता का प्रसार करना है। इसके अंतर्गत चार्ट, पोस्टर, रंगोली, निबंध, भाषण, वाद -विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना है। डॉ. उमेश चमोला, सतपाल सिंह चौहान और इंदु कार्की ने मतदान के महत्व को स्पष्ट करते हुए कहा कि हर मतदाता को 18 वर्ष प्राप्त होने पर मत देकर सरकार के गठन का अधिकार प्राप्त है। इसलिए शत -प्रतिशत मतदान के प्रति समाज में जागरूकता का प्रसार किया जाना आवश्यक है। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें