उत्तराखंड, नैनीताल रामनगर, उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा आज हाई स्कूल और इंटरमीडिएट 2025 और परीक्षाफल सुधार परीक्षा (द्वितीय ) वर्ष 2024 का परीक्षाफल घोषित किया गया। हाईस्कूल का परीक्षाफल 90.77 और इंटरमीडिएट का 83.23 प्रतिशत रहा। हाई स्कूल परीक्षा में विवेकानंद इंटर कॉलेज मंडलसेरा बागेश्वर के कमल सिंह चौहान और एस. वी. एम इंटर कॉलेज कुसुमखेड़ा हल्द्वानी ने 500 में से 496 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। इंटर स्तर पर राजकीय इंटर कॉलेज बड़ासी ग्रांट देहरादून की छात्रा अनुष्का राणा ने 500 में से 493 अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया। हाई स्कूल परीक्षा में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी की कनक लता ने 495 अंक प्राप्त कर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट में एस. पी. आई. सी करबारी ग्रांट देहरादून के केशव भट्ट और गोस्वामी गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर उत्तरकाशी की कोमल कुमारी ने 489 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया जबकि सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास ऋषिकेश के आयुष सिंह रावत 484 अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे। हाई स्कूल परीक्षा में गोस्वामी गणेश दत्त सरस्वती इंटर कॉलेज उत्तरकाशी के दिव्यम और चिल्ड्रन अकेडमी इंटर कालेज अगस्त्यमुनि रूद्रप्रयाग की प्रिया और पी. पी. एस. वी. एम नानकमत्ता उधम सिंह नगर की दीपा जोशी ने 494 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
|
|






