ऋषिकेश बनता जा रहा जाम का शहर

उत्तराखंड, देहरादून। अध्यात्म नगरी ऋषिकेश जाम के शहर के रूप में अपनी पहचान बनाता जा रहा है। विशेषकर जब दो -तीन दिनो का अवकाश रहता है तो ऋषिकेश की सड़कें जाम से हांफने लगती है। उत्तराखंड के साथ ही यहाँ दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से आने वाले वाहनों की लम्बी कतार देखी जा सकती है। 10 अप्रैल को महावीर जयंती, 13 रविवार और 14 को बैशाखी के अवकाश के कारण इस अवधि में रानीपोखरी से ऋषिकेश टिहरी बस स्टेण्ड लगभग आठ किमी और नटराज से प्रगति विहार तक लम्बा जाम देखने को मिला। वाहनों की अधिक संख्या होने के साथ ही सबको जल्दी पहुँचने की चाहत के कारण जाम लगना स्वाभाविक है। ऐसे में यदि सभी वाहन चालक अपनी अपनी साइड में रहकर धैर्य का परिचय दें तो जाम से निजात पाई जा सकती है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें